Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Smart city में आगरा नंबर वन, पढ़ें किस किस शहर को पीछे छोड़ा

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 28 Apr 2019 10:43 AM (IST)

    झांसी और कानपुर को पछाड़ आगरा नंबर वन। प्रदेश में पहली और देश में 12वीं है रैंक। तीन माह पूर्व प्रदेश में चौथी और देश में थी 15वीं रैंक।

    Smart city में आगरा नंबर वन, पढ़ें किस किस शहर को पीछे छोड़ा

     आगरा, अमित दीक्षित। ताजनगरीवासियों के लिए खुश खबरी है। अब वे भी गर्व से अपने शहर को स्‍मार्ट सिटी में नंबर वन कह सकते हैं। जी हां, देश में न सही लेकिन प्रदेश में तो आगरा स्‍मार्ट सिटी रैंकिंग में नंबर वन बन गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की तीन महीने पुरानी रैंकिंग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दिनों जब नाराजगी जाहिर कर रहे थे, तब नई रैंकिंग प्रक्रिया में आगरा लंबी छलांग के पायदान चढ़ रहा था। पिछली रैंकिंग में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे क्रमश: झांसी, कानपुर, वाराणसी को पीछे छोड़ते हुए आगरा प्रदेश में नंबर वन हो गया है। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा घोषित सूची में देश में आगरा की रैंक 12वीं है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की प्रगति पर हर तीन माह में रैंकिंग की जाती है। पिछली रैंकिंग में प्रदेश में आगरा की 4वीं और देश में 15वीं रैंक थी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में प्रदेश में दस और देश में 100 शहर चयनित हैं। पांच साल के दौरान शहरों को स्मार्ट तरीके से विकसित किया जाएगा। आगरा के विकास पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    ऐसे हुआ चयन

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कुल बनी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर), अब तक जारी हुए टेंडर, विभिन्न कार्यों की प्रगति का आधार।

    स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट में आगरा व कानपुर चयनित

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया जाता है। इस साल होने वाले कॉन्टेस्ट में 100 शहरों ने आवेदन किया। 33 शहरों की सूची तैयार हुई है। प्रदेश में आगरा और कानपुर चयनित हुए हैं। दोनों ही शहर दूसरे चरण में पहुंच गए हैं।

    देश के पांच प्रमुख शहरों की सूची

    रैंक, शहर, स्कोर

    1, अहमदाबाद, 369.89

    2, नागपुर, 367.42

    3, सूरत, 345.99

    4, भोपाल, 340.44

    5, रांची, 311.45

    प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों की रैंक

    रैंक, शहर, स्कोर

    1, आगरा, 201.69

    2, कानपुर, 201.43

    3, वाराणसी, 195.69

    4, लखनऊ, 92.06

    5, इलाहाबाद, 87.56

    ये है स्मार्ट सिटी की रैंक

    - आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने तीन माह पूर्व स्मार्ट सिटी की रैैंक घोषित की थी। देश में आगरा 15वें नंबर (155.69 अंक) पर था।

    - पहले स्थान पर झांसी, दूसरे पर कानपुर, तीसरे पर वाराणसी और आगरा चौथे स्थान पर था।

    - देश में उप्र 9वें स्थान पर रहा। यहां का स्कोर 85.14 रहा।

    - पिछले साल घोषित रैंक में देश में आगरा 18वें स्थान पर था।

    स्मार्ट सिटी एक नजर में

    - केंद्र सरकार ने दूसरे चरण में आगरा का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया था।

    - नौ जनवरी 2017 को आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. का गठन किया गया

    - दाराशॉ कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट में चयन हुआ

    - 14 सितंबर, 2017 से कंपनी ने कार्य शुरू किया

    - अब तक 23 डीपीआर बन चुकी हैं।

    इनका क्‍या है कहना 

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में प्रदेश के तीन शहरों को पीछे छोड़ते हुए आगरा पहले पायदान पर पहुंच गया है। अब देश में पहले स्थान पर पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

    अरुण प्रकाश, सीईओ आगरा स्मार्ट सिटी लि. और नगरायुक्त

    स्मार्ट सिटी आगरा की टीम को बधाई। आगरा स्मार्ट सिटी लि. की टीम ने अच्छा कार्य किया। उम्मीद है कि आगरा नित नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

    नवीन जैन, मेयर