विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM किसान योजना: आगरा में 35 हजार दंपतियों की किसान सम्मान निधि अटकी, सहमति के बाद भी नहीं मिला लाभ

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:50 PM (IST)

आगरा में 35 हजार से अधिक किसान दंपतियों की पीएम किसान सम्मान निधि अटकी हुई है क्योंकि पति-पत्नी दोनों लाभ ले रहे थे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 35 हजार से अधिक दंपतियों की सम्मान निधि अटकी।

  2. पति-पत्नी दोनों के लाभ लेने पर हुई कार्रवाई।

  3. सहमति के बाद भी दो-तीन साल से नहीं मिला भुगतान।

जागरण संवाददाता, आगरा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पति-पत्नी दोनों के लाभ लेने पर कार्रवाई की जद में आए 35 हजार से अधिक किसान दंपतियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।

दोनों में से एक के नाम पर योजना का लाभ लेने के लिए सहमति देने के बावजूद इन किसानों की सम्मान निधि बहाल नहीं हो सकी है। दो से तीन साल बीतने के बाद भी भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। अपनी समस्या के समाधान के लिए आए दिन उप कृषि निदेशक कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक परिवार में पति और पत्नी दोनों के नाम पर लाभ लेने का मामला सामने आने के बाद ऐसे खातों की जांच की गई थी।

नियमानुसार एक परिवार में पति या पत्नी में से किसी एक को ही योजना का लाभ दिया जाना है। विभाग ने ऐसे दंपतियों की सम्मान निधि रोक दी थी। जिले में 35 हजार से अधिक दंपतियों के खाते इस कार्रवाई की जद में आए।

ऐसे मामले सामने आए रहे हैं। हमारे स्तर से शासन को भेज दिया जाता है। पहले प्रदेश स्तर पर जाता है, इसके बाद केंद्र में जाता है। वहीं से किश्त मिलना शुरू होता है।

-मुकेश कुमार, उप निदेशक कृषि

यह भी पढ़ें- PM किसान योजना: दीपावली से पहले किसानों को तोहफा, 30 अक्टूबर को आएगी सम्मान निधि की 24वीं किस्त

यह भी पढ़ें- PM किसान योजना: 1200 पति-पत्नी मिलकर ले रहे थे सम्मान निधि का लाभ, फार्मर रजिस्ट्री में खुला राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।