Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agniveer Bharti 2023 : 16 फरवरी से 15 मार्च तक होगी अग्निवीर भर्ती, जानिए किस तरह होगा आवेदन

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 09:11 PM (IST)

    सेना भर्ती कार्यालय आगरा के निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। दौड़ से पहले अब लिखित परीक्षा होगी। आनलाइन परीक्षा में जो भी युवा उत्तीर्ण होंगे उन्हें दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा।

    Hero Image
    Agniveer Recruitment 2023 : 15 मार्च अंतिम तारीख, 17 अप्रैल के बाद लिखित परीक्षा

    जासं, आगरा : आगरा, मथुरा सहित प्रदेश के 12 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली होने जा रही है। 16 फरवरी से 15 मार्च तक युवा आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकृत युवाओं को अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने का मौका मिलेगा। लिखित परीक्षा 17 अप्रैल के बाद होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेना भर्ती कार्यालय आगरा के निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। दौड़ से पहले अब लिखित परीक्षा होगी। आनलाइन परीक्षा में जो भी युवा उत्तीर्ण होंगे, उन्हें दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा और भर्ती रैली में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। वर्ष 2022 में आनंद इंजीनियरिंग कालेज में हुई पहली अग्निवीर भर्ती रैली में 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 72 हजार युवा रैली में शामिल हुए थे।

    ट्रेड वाइज देख सकेंगे अभ्यास पेपर: कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि वेबसाइट में ट्रेड वाइज अभ्यास पेपर उपलब्ध हैं। इसे देखा जा सकता है। साथ ही आनलाइन पंजीकरण कैसे करेंगे। इसकी भी जानकारी दी गई है।इन जिलों के युवा आएंगे दायरे में: आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, झांसी, जालौन, इटावा, ललितपुर।