सीएम योगी ने जो प्रोजेक्ट किया था लांच, वहां घर बनाने का सपना पूरा करेगा ADA; ग्रेटर आगरा टाउनशिप की बुकिंग होगी शुरू
एडीए नवरात्र में ग्रेटर आगरा की एक और टाउनशिप में आवासीय भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
एडीए नवरात्र में ग्रेटर आगरा की नई टाउनशिप लॉन्च करेगा
आवासीय भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही शुरू होगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर आगरा परियोजना का शुभारंभ किया था
जागरण संवाददाता, आगरा। नवरात्र में एडीए रायपुर व रहनकलां में विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा में एक और टाउनशिप लांच कर आवासीय भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगा। ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप बनाई जा रही हैं, जिनमें से दो गंगापुरम और नर्मदापुरम के आवासीय भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है।
टाउनशिप में 4353 आवासीय भूखंड हैं। गोमतीपुरम, गोदावरीपुरम और महानदीपुरम में से कोई एक टाउनशिप लांच की जा सकती है।
रायपुर और रहनकलां में विकसित की जा रही हैं 10 टाउनशिप
एडीए रायपुर व रहनकलां में 449.5 हेक्टेयर भूमि में 5142 करोड़ रुपये से ग्रेटर आगरा बना रहा है। देश की 10 नदियों के नाम पर बन रहीं 10 टाउनशिप में से आठ आवासीय हैं। यमुनापुरम व्यावसायिक है और कावेरीपुरम डूब क्षेत्र में है। गंगापुरम के 908 में से 620 और नर्मदापुरम के 718 में से 386 भूखंडों का आवंटन सितंबर में किया गया था। टाउनशिप में एडीए ने आंतरिक विकास का काम पहले ही शुरू कर दिया था।
सीएम ने लांच की थी टाउनशिप
ग्रेटर आगरा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात अप्रैल को रायपुर व रहनकलां में हुई सभा में लांच किया था। टाउनशिप में डक्ट बनाई जाएंगी, जिससे कि सड़कों को बार-बार खोलने की जरूरत नहीं पड़े।
टाउनशिप, क्षेत्रफल, आवासीय भूखंड
- सिंधुपुरम, 26.83, 120
- गोमतीपुरम, 49.45, 719
- गंगापुरम, 48.86, 975
- यमुनापुरम, 43.77
- बेतवापुरम, 28.41, 220
- महानदीपुरम, 31.09, 293
- नर्मदापुरम, 45.18, 763
- गोदावरीपुरम, 42.28, 706
- कृष्णापुरम, 42.86, 557
- कावेरीपुरम, 42.78
एडीए उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि नवरात्र में ग्रेटर आगरा की एक और टाउनशिप लांच की जाएगी।
