विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली-छठ पर घर पहुंचना होगा आसान: रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें, अलीगढ़-दिल्ली सहित कई रूटों पर चलेंगी गाड़ियां

Published: Mon, 12 Oct 2026 02:32 PM (IST)

रोडवेज प्रबंधन त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। इससे विजयदशमी और नवरात्रि के दौरान लोगों को घर आने-जाने में आसानी होगी और भीड़ कम होगी।

रोडवेज की बसें:

रोडवेज की बसें:

HighLights

  1. त्योहारों पर घर जाने के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें

  2. यात्रियों को विजयदशमी और नवरात्रि में मिलेगी सुविधा

  3. अलीगढ़ से आगरा, दिल्ली सहित कई शहरों के लिए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शारदीय नवरात्र चल रहे हैं, अगले सप्ताह विजयादशमी मनाई जाएगी। त्योहार पर घर आने-जाने के लिए लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज प्रबंधन अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी में जुट गया है। मुख्यालय से अतिरिक्त बसों के संचालन का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद तय रूट और अवधि में बसें चलने लगेंगी। यात्री निर्धारित किराये पर आराम से सीट पर बैठकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

मसूदाबाद और सेटेलाइट बस अड्डों से विभिन्न शहरों के लिए रोडवेज बसें चलती हैं। करीब एक सप्ताह बाद विजयादशमी मनाई जाएगी। परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए जनपद और आसपास के क्षेत्रों के लोग बसों से अपने घर जाएंगे। इसके चलते 17 अक्टूबर से बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए रोडवेज प्रबंधन तैयारियों का खाका तैयार कर रहा है।

त्योहार पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज प्रबंधन तैयार

इसके तहत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। आगरा, मथुरा, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, कानपुर, मुरादाबाद और दिल्ली सहित अन्य स्थानों के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि 18 या 19 अक्टूबर से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो सकता है। इससे यात्रियों को बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। छुट्टी की अवधि में ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

मुख्यालय से जारी आदेश में बसों की संख्या, उनके फेरों और संचालन की अवधि समेत अन्य जानकारियां स्पष्ट होंगी। अतिरिक्त बसें चलने से यात्रियों को डग्गामार बसों में सफर करने की मजबूरी भी नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें- नकली नोट छापने के लिए घर पर लगाई प्रिंटिंग मशीन, असली के बीच में मिलाकर चलाते थे फेक करेंसी

यह भी पढ़ें- बदायूं बाईपास पर बनेगा नया रोडवेज बस अड्डा, शहर को मिलेगी ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत

वर्तमान में बसों की कोई समस्या नहीं है। रूटों पर पर्याप्त बसें चल रही हैं। त्योहार पर अधिक भीड़ निकलती है। उसके आसपास जरूरत के हिसाब से योजना बनाकर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।

-

सत्येंद्र कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।