Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकल्याणक में हुईं गर्भकल्याणक उत्तर रूप की क्रियाएं

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 09 Dec 2021 07:39 PM (IST)

    पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एंक्लेव में चल रहा है कार्यक्रम

    Hero Image
    पंचकल्याणक में हुईं गर्भकल्याणक उत्तर रूप की क्रियाएं

    आगरा, जागरण संवाददाता। पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एंक्लेव कमला नगर में चल रहे मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक मानस्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को गर्भकल्याणक उत्तर रूप की क्रियाएं हुईं। जाप अनुष्ठान के साथ जिनाभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन, गर्भ कल्याणक पूजा व हवन हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य कलश स्थापना का सौभाग्य पन्नालाल बैनाड़ा व सरला बैनाड़ा को मिला। आचार्य ज्ञेय सागर महाराज ने धर्मसभा में कहा कि माता-पिता जैसा सोचते हैं, बच्चे भी वैसा ही बनते हैं। तीर्थंकर का जन्म पिता नाभिराय और माता मरुदेवी के परिवार में हुआ। दोपहर को भगवान के स्वरूप के माता-पिता बने केके जैन व अनीता जैन के कावेरी कुंज कमला नगर के निवास स्थान से बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। अनीता जैन बग्घी में सवार थीं और अष्ट कुमारियां भक्ति नृत्य कर रही थीं। सौधर्म इंद्र व शचि इंद्राणी, कुबेर इंद्र-इंद्राणी व सभी इंद्राणियों ने भक्ति रस से परिपूर्ण मंगलगीत गाते हुए मरुदेवी की गोदभराई की। इंद्राणियों द्वारा शुद्ध जल, अक्षय पुष्प से मानस्तंभ की शुद्धि प्रतिष्ठाचार्य नितिन भैया व धीरज मैया के निर्देशन में की। शाम को महाआरती की गई। शास्त्र सभा ब्रह्मचारिणी दीदी ने कराई। तीर्थंकर की माता मरुदेवी की सेवा की गई। कलाकारों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक राजकुमार जैन गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार को पंचकल्याणक मानस्तंभ प्रतिष्ठा के तीसरे दिन जन्मकल्याणक की शोभायात्रा शालीमार जैन मंदिर से कमला नगर के डी ब्लाक स्थित महावीर पार्क पहुंचेगी। वहां पांडुक शिला पर जन्माभिषेक होगा। अशोक जैन, राजू गोधा, मुकेश रपरिया, संजू गोधा, शैलेंद्र रपरिया, उत्तमचंद गोधा, एसबी जैन, अनिल अहिसा, रूप सोनी, संजय जैन, पीयूष जैन, शुभम जैन आदि मौजूद रहे।