Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Accident in Agra: आगरा- जयपुर हाइवे पर हादसा, बस पलटने से एक दर्जन से अधिक घायल

    Accident in Agra फतेहपुर सीकरी के तेरह मोरी के पास राजस्थान रोडवेज बस का पहिया बर्स्ट हुआ। बस में सवार थीं 23 सवारियां। आधा दर्जन को उपचार के बाद अपने गंतव्य भेजा गया। धाैलपुर से आ रही थी बस।

    By Tanu GuptaEdited By: Updated: Fri, 29 Jul 2022 12:16 PM (IST)
    Hero Image
    आगरा जयपुर हाइवे हादसे के बाद पलटी हुयी बस।

    आगरा, जागरण संवाददाता। फतेहपुर सीकरी के पास आगरा जयपुर हाइवे पर राजस्थान रोडवेज की बस पलटने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों परिजनों को सूचित कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं करीब आधा दर्जन यात्री अपने अपने गंतव्य जा चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा जयपुर राष्ट्रीय मार्ग पर भरतपुर की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस 13 मोरी के पास शुक्रवार सुबह असंतुलित होकर पलट गयी। दरअसल बस का अगला टायर बर्स्ट होने से बस असंतुलित होकर पुरानी बाउंड्री तोड़ कर खेत में जाकर पलट गई। बस में 23 यात्री बैठे थे आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। चालक बलवीर सिंह ने बताया बस धौलपुर डिपो से आगरा फतेहपुर सीकरी होकर जयपुर जा रही थी। अगला पहिया बर्स्ट हो गया। सूचना पर थाना पुलिस एवं चिकित्सा अधिकारी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। घायलों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया गया। फतेहपुर सीकरी स्वास्थ्य केंद्र पर घायल सुभाष चंद्र अग्रवाल इरादत नगर, धर्मवीर सिंह निवासी बाद, नवीन कुमार जयपुर एवं सुरेश चंद शमशाबाद आगरा का उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। अन्य आधा दर्जन घायल घटनास्थल से टेंपो से भरतपुर जा चुके हैं।