विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर के पास लगेगी राणा सांगा की प्रतिमा, 18 टन वजनी और 12 फीट होगी ऊंची

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:36 AM (GMT+05:30)

आगरा में राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन की टिप्पणी से उपजे विवाद के बाद राणा सांगा की प्रतिमा स्थापित की ...और पढ़ें

राणा सांगा की प्रतिमा। फाइल

राणा सांगा की प्रतिमा। फाइल

HighLights

  1. रामजी लाल सुमन की टिप्पणी के बाद विवाद का पटाक्षेप।

  2. आगरा में एक माह में लगेगी राणा सांगा की प्रतिमा।

  3. 18 टन वजनी, 12 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा होगी स्थापित।

जागरण संवाददाता, आगरा। राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन की टिप्पणी के बाद उठे विवाद का पटाक्षेप होने जा रहा है। एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब तिराहा पर एक माह में राणा सांगा की प्रतिमा लगेगी। कांस्य प्रतिमा 18 टन वजनी होगी और इसकी ऊंचाई 12 फीट होगी। मंगलवार को मेयर हेमलता दिवाकर और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने भूमि पूजन किया। प्रतिमा को लखनऊ में तैयार किया जा रहा है।
मार्च 2025 में संसद में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान मेवाड़ के शासक राणा सांगा को लेकर राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन ने एक विवादित टिप्पणी की थी।

सपा के राज्यसभा सदस्य ने कहा था कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत राणा सांगा ही लेकर आए थे। राज्यसभा सदस्य का मकान एचआईजी फ्लैट में है। इससे 100 मीटर की दूरी पर स्पीड कलर लैब तिराहा है।

संस्कृति विभाग द्वारा 21 लाख रुपये से किए गए स्वीकृत

भाजपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए राणा सांगा की प्रतिमा लगाने की मांग की। भाजपा पार्षद शरद चौहान ने इसी साल निगम के सदन में प्रस्ताव रखा। संस्कृति विभाग द्वारा 21 लाख रुपये से लखनऊ 12 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की जा रही है। नगर निगम प्रशासन द्वारा 16 लाख रुपये से प्रतिमा के लिए 12 फीट ऊंचा चबूतरा तैयार किया जाएगा। ग्रेनाइट लगाने के साथ रेलिंग भी लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के आगरा में 1.83 लाख लोगों का राशन रुका, ई-केवाईसी न कराने पर कार्रवाई

यह भी पढ़ें- एक फोन पर मिलेगी मतदाता सूची, BLO-वोटर कार्ड और बूथ की पूरी जानकारी; आगरा में DCC का शुभारंभ

मेयर ने कहा कि स्पीड कलर लैब तिराहा का नाम राणा सांगा तिराहा किया गया

मेयर ने कहा कि स्पीड कलर लैब तिराहा का नाम राणा सांगा तिराहा किया गया है। विधायक डा. धर्मपाल ने नीरू जादौन का स्वागत किया, जिन्होंने प्रतिमा के लिए नौ लाख रुपये प्रदेश सरकार को दिए हैं। क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष डा. अनिल चौहान, पीली कोठी वाले दिनेश प्रताप सिंह, संरक्षक कपूर चंद सिकरवार, विजयपाल सिंह, दिनेश सिकरवार, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, विक्रांत कुशवाहा, हेमलता, धनवीर सिंह तोमर, राजीव चौहान, आरपी सिंह मौजूद रहे।

प्रमुख चौराहों पर प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव

मेयर ने कहा कि सभी प्रमुख चौराहों पर प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव है। नाम भी बदले जाएंगे। इन सभी स्थानों का सुंदरीकरण भी किया जाएगा और रंगीन लाइट लगाई जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।