विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार साल के मासूम ने खेल-खेल में निगला लॉकेट, पांच दिन गले में अटका रहा; आगरा में डॉक्टरों ने बचाई जान

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2026 09:20 AM (IST)

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित चार वर्षीय मासूम की आहार नली से पांच दिन बाद ...और पढ़ें

बच्चे की आहार नली में फंसा लॉकेट पहली तस्वीर एक्स-रे की, दूसरी में बाहर निकाला लॉकेट।

बच्चे की आहार नली में फंसा लॉकेट पहली तस्वीर एक्स-रे की, दूसरी में बाहर निकाला लॉकेट।

HighLights

  1. 4 वर्षीय डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्ची की आहार नली में फंसा लॉकेट।

  2. एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में एंडोस्कोपी से लॉकेट सफलतापूर्वक निकाला गया।

  3. डॉक्टरों ने स्पेशल बच्चों की निगरानी और छोटी वस्तुओं से बचाव की सलाह दी।

जागरण संवाददाता, आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित चार वर्ष के मासूम को खाना निगलने में पांच दिन से परेशानी होने पर जांच कराई गई। एक्स-रे में आहार नली में लॉकेट फंसा हुआ था, एंडोस्कोपी कर लॉकेट को निकाला गया। सोमवार को मासूम की छुट्टी कर दी गई।
बोदला की रहने वाली चार वर्ष की बच्ची को अनुवांशिक डाउन सिंड्रोम की बीमारी है। पांच दिन से खाना निगलने में परेशानी होने पर स्वजन उसे 14 नवंबर को एसएन लेकर पहुंचे।

एसएन के ईएनटी सर्जन डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सामान्य बच्चों की तरह से नहीं होता है। ये ठीक से बोल और चल नहीं पाते हैं।

बच्ची कुछ बता नहीं पा रही थी। खेलते समय उसने मुंह में लॉकेट रख लिया वह आहार नली में फंस गया इससे खाना निगलने में परेशानी हो रही थी। एक्स-रे कराने पर आहार नकली में चपटी बाहरी वस्तु फंसी हुई दिखाई दी।

खेलते समय में मुंह में डाल लिया लॉकेट, बता नहीं पा रहा था मासूम

डॉ. सौम्यता ने एंडोस्कोपी से आहार नली में फंसे लाकेट को निकाला। एनेस्थीसिया विभाग से से डा. मिहिर और डा. नीतिका शामिल रहीं।

ये करें

  • डाउन सिंड्रोम सहित स्पेशल बच्चों पर निगरानी रखें
  • तीन वर्ष तक के बच्चों को खेलने के लिए छोटी वस्तु ना जें जिसे वह मुंह में डाल सके
  • मूंगफली अपने सामने खिलाएं
  • तीन से पांच वर्ष तक के बच्चे खाते समय बात भी करते हैं तो उनकी श्वास नली में बाहरी वस्तु फंस सकती है
  • बच्चों को सांस लेने में परेशानी और खांसी की समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाएं

ईएनटी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रितु गुप्ता का कहना है कि स्पेशल बच्चों का स्वजन निगरानी रखें, किसी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

यह भी पढ़ें- यूपी में दिव्यांग छात्राओं को मिलेंगी मुफ्त ई-ट्राईसाइकिल, पेंशन आवेदन भी हुआ सरल

यह भी पढ़ें- मथुरा में सुस्ती: 32 लाख की आबादी, 14 घंटे में एक हजार ने भी नहीं की स्वगणना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।