मथुरा में सुस्ती: 32 लाख की आबादी, 14 घंटे में एक हजार ने भी नहीं की स्वगणना
मथुरा में जनगणना 2027 के दूसरे चरण में स्वगणना की शुरुआत धीमी रही, पहले दिन 14 घंटे में एक हजार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मथुरा में जनगणना 2027 स्वगणना की धीमी शुरुआत।
पहले दिन 14 घंटे में 945 लोगों ने ही विवरण भरा।
जिला अधिकारी ने स्वगणना प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, मथुरा। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार से शुरू हुई स्वगणना की रफ्तार पहले दिन सुस्त रही। 32 लाख से अधिक अनुमानित जनसंख्या वाले जिले में पहले दिन 14 घंटे के दौरान एक हजार लोग भी अपनी स्वगणना पूरी नहीं कर सके।
सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक जिले में महज 945 लोगों ने ही ऑनलाइन अपना विवरण दर्ज कराया। शुरुआती आंकड़े जनगणना की इस डिजिटल प्रक्रिया को लेकर लोगों में कम उत्साह की ओर इशारा कर रहे हैं।
30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, इसके बाद घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
स्वगणना की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इसके तहत परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी पोर्टल पर जाकर सुबह छह से रात्रि 12 बजे तक अपने परिवार के सदस्यों और मकान से संबंधित निर्धारित जानकारियां स्वयं दर्ज कर सकता है। ऑनलाइन विवरण भरने के बाद उसे एक एसई आईडी मिलेगी। इस आईडी को परिवार के सदस्य को सुरक्षित रखना होगा और जब प्रगणक घर पहुंचेगा तो उसे दिखाना होगा।
प्रगणक दर्ज की गई जानकारियों का सत्यापन करने के बाद उन्हें लॉक करेंगे। जिन परिवारों की ओर से ऑनलाइन स्वगणना नहीं की जाएगी, उनका विवरण प्रगणक घर-घर जाकर दर्ज करेंगे।
स्वगणना में सुस्ती भरा रहा पहला दिन, शाम आठ बजे तक 945 ने ही भरा ब्यौरा
जिला जनगणना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने स्वगणना की धीमी रफ्तार को देखते हुए सभी चार्ज अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रक्रिया तेज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष लोगों और जनप्रतिनिधियों सहित अन्य माननीयों से भी स्वगणना कराने को कहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस डिजिटल प्रक्रिया से जोड़ा जा सके।
गौरतलब है कि जनगणना का द्वितीय चरण मकान सूचीकरण के बाद जनसंख्या गणना का है। इसके तहत एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण का कार्य होगा। 6078 प्रगणक व पर्यवेक्षक इस कार्य में लगे हुए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।