विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी जनगणना 2027: पर्यटन मंत्री ने जयवीर सिंह की स्वगणना, अपना और परिवार का भरा ऑनलाइन फॉर्म

By Rajeev SharmaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 16 Nov 2026 12:26 PM (GMT+05:30)

फिरोजाबाद में स्वगणना का शुभारंभ हुआ, जिसमें पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और डीएम संतोष कुमार शर्मा ने अपने परिवार की ...और पढ़ें

HighLights

  1. फिरोजाबाद में स्वगणना प्रक्रिया का हुआ शुभारंभ।

  2. मंत्री जयवीर सिंह और डीएम ने ऑनलाइन जानकारी भरी।

  3. नागरिकों से स्वगणना में भाग लेने की अपील।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। स्वगणना का शुभारंभ सोमवार को हो गया। सुबह पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ रवाना होने से पहले सिरसागंज स्थित आवास पर स्वगणना की। इस दौरान उसमें पूछे गए 40 प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन दिए।

फिरोजाबाद डीएम संतोष कुमार शर्मा ने भी अपने आवास पर पत्नी के साथ बैठकर अपने परिवार की जानकारी स्वगणना के फॉर्म में भरी। जनगणना-2027 में पहली बार लोगों को स्वयं अपनी गणना करने का अवसर दिया गया है।

ये कार्य घर बैठे मोबाइल फोन या लैपटाप से किया जा सकता है। इस दौरान 40 प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन देने होंगे, जो छह भागों में विभाजित हैं। इनमें पहला भाग व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित है। वहीं दूसरा भाषा, शिक्षा, तीसरा आर्थिक गतिविधि, चौथा प्रवासन, पांचवां प्रजनन क्षमता और छठवां वित्त एवं डिजिटल पहचान से संबंधित है।

पर्यटन मंत्री ने जारी किया वीडियो संदेश

पर्यटन मंत्री ने सुबह अपने आवास पर वीडियो संदेश जारी करके कहा कि आज मेरी स्वगणना हुई है। इसका प्रमाण पत्र भी मिल गया है। सभी से अपील है कि देश की तरक्की और अपनी भावी विकास योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए स्वगणना कराएं। देश के नागरिक होने का फर्ज निभाएं।

डीएम ने भी पत्नी के साथ बैठकर ऑनलाइन भरीं जानकारियां

वहीं डीएम संतोष कुमार शर्मा ने भी अपने सिविल लाइंस स्थित आवास पर पत्नी नेहा शर्मा के साथ बैठकर स्वगणना की। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा बनें और स्वगणना पोर्टल के माध्यम से अपने और अपने परिवार का विवरण दर्ज करें।

यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: घर बैठे खुद भरें स्वगणना फॉर्म, जानें पूरी प्रक्रिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।