विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में 27 दिनों में 64 हजार मतदाता बढ़े, दो दिन चलेगा विशेष अभियान; फॉर्म और जरूरी दस्तावेज

Published: Sat, 28 Nov 2026 01:45 PM (IST)

आगरा के नौ विधानसभा क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 27 दिनों में 64 हजार नए मतदाता जुड़े हैं, जिसमें एत्मादपुर में सर्वाधिक वृद्धि हुई। शनिवार और रविवार को 3849 बूथों पर विशेष अभियान चलेगा, जहां बीएलओ फॉर्म भरवाने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

डीएम मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम सेंटर का निरीक्षण किया।

डीएम मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम सेंटर का निरीक्षण किया।

HighLights

  1. आगरा में 27 दिनों में 64 हजार नए मतदाता जुड़े

  2. एत्मादपुर में सर्वाधिक 12989 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज हुई

  3. शनिवार-रविवार को 3849 बूथों पर विशेष अभियान चलेगा

जागरण संवाददाता, आगरा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में इसमाह के 27 दिनों में नौ विधानसभा क्षेत्रों में 64 हजार मतदाता बढ़े हैं। इसमें सबसे अधिक मतदाता एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 12989 बढ़े हैं। शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलेगा। 3849 बूथों पर बीएलओ मिलेंगे। फॉर्म-छह भरवाएंगे। वहीं प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शनिवार दोपहर सर्किट हाउस मतदाता सूची की समीक्षा करेंगे।
विशेष अभियान के चलते शुक्रवार को डीएम मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम सेंटर का निरीक्षण किया। ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में किस तरीके से जानकारी दी जा रही है। इसका फीडबैक लिया।

नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3849 बूथों पर मिलेंगी बीएलओ

डीएम ने कहा कि जो भी व्यक्ति सेंटर में आए। उसके प्रश्नों का उत्तर सही तरीके से दिया जाए। मतदाता जागरूकता को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार साथ रहे।

एक से 27 नवंबर तक कितने बढ़े मतदाता: विधानसभा क्षेत्र का नाम, मतदाताओं की संख्या

  • एत्मादपुर, 12989
  • आगरा कैंट, 6168
  • आगरा दक्षिण, 4567
  • आगरा उत्तर, 7485
  • आगरा ग्रामीण, 8733
  • फतेहपुर सीकरी, 7237
  • खेरागढ़, 5006
  • फतेहाबाद, 6426
  • बाह, 5427

कंट्रोल रूम का नंबर :

- टोल फ्री नंबर 1950

- टेलीफोन नंबर 0562-2250170, 0562-2971483, 0562-2971983

यह हैं फॉर्म :

फॉर्म छह : नया मतदाता बनने के लिए

फॉर्म-सात : सूची से नाम हटवाने के लिए

फॉर्म-आठ : नाम में संशोधन के लिए

यह है वेबसाइट

www.eci.gov.in

ये हैं आंकड़े

  1. 30.06 लाख मतदाता जिले में हैं
  2. 16.43 लाख पुरुष मतदाता हैं
  3. 13.63 लाख महिला मतदाता हैं

यह दस्तावेज हैं जरूरी

फॉर्म-छह के साथ दो रंगीन पासपोर्ट फोटो, मोबाइल नंबर, परिवार के किसी एक सदस्य का फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड, पासपोर्ट, बिजली या फिर टेलीफोन का बिल।

यह भी पढ़ें- UP IPS Transfer: आगरा में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, प्रशांत कुमार एडीजी और अभिषेक सिंह बने डीआईजी

यह भी पढ़ें- आगरा: लंबित चालानों के लिए विशेष लोक अदालत, घर बैठे पेमेंट सेतु ऐप से करें ऑनलाइन भुगतान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।