Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, रामलला के दर्शन कर अयोध्या से हरियाणा जा रही बस की ट्रक में टक्कर; 23 घायल

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 07:45 PM (IST)

    करनाल हरियाणा के रहने वाले बस चालक दर्शनार्थियों को लेकर अयोध्या गए थे। मंगलवार को बस जमुना नगर हरियाणा जा रही थी। फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आ गई। इससे बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। जानकारी पर यूपीडा के मुख्य अधिकारी आरएन सिंह सुरक्षा अधिकारी राधा मोहन द्विवेदी सोबरन सिंह इंस्पेक्टर राकेश कुमार चौहान एसआइ अनुज शर्मा पहुंचे।

    Hero Image
    रामलला के दर्शन कर अयोध्या से हरियाणा जा रही बस की ट्रक में टक्कर

    संवाद सूत्र, फतेहाबाद। अयोध्या में रामलला के दर्शन कर 45 दर्शनार्थियों को लेकर लौट रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक को झपकी आने पर बस 29 किलोमीटर के पास आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 23 श्रद्धालु घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों में 21 हरियाणा के और दो सहारनपुर के हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनका एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।  हादसा मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हुआ।

    करनाल, हरियाणा के रहने वाले बस चालक दर्शनार्थियों को लेकर अयोध्या गए थे। मंगलवार को बस जमुना नगर, हरियाणा जा रही थी। फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आ गई। इससे बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई।

    जानकारी पर यूपीडा के मुख्य अधिकारी आरएन सिंह, सुरक्षा अधिकारी राधा मोहन द्विवेदी, सोबरन सिंह, इंस्पेक्टर राकेश कुमार चौहान, एसआइ अनुज शर्मा पहुंचे। उन्होंने राहगीरों की मदद से बस में मौजूद लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हादसे में 23 लोग घायल हुए।

     

    ये हैं घायल

    सचिन (करनाल), जसविंदर सिंह (यमुना नगर), गौरव (यमुना नगर), सुभाष चंद्र (यमुना नगर), मोहित (करनाल), ऋतिक (यमुना नगर), अतर सिंह (यमुना नगर), प्रेम चंद (यमुना नगर), संतोष (अंबाला), सरोज (अंबाला), राजरानी (अंबाला), आशारानी (यमुना नगर), सीमा शर्मा (अंबाला), सुदोष (करनाल), सीमा (करनाल), सुभाष (कुरुक्षेत्र), अनीता (कुरुक्षेत्र), मुस्कान (सहारनपुर), प्रमिला (पंचकूला), रितु राणा (करनाल), मंजू (सहारनपुर), सुनीता रानी (चंड़ीगढ़) और कैलाशु देवी (अंबाला)। इनकी हालत चिंताजनक बस चालक गौरव, सीमा शर्मा, मोहित, सुभाष चंद्र और अनीता।

    यह भी पढ़ें- UP Road Accident: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, तीन की मौत