Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monument of Agra App: अब घर बैठे लीजिए आगरा के एतिहासिक स्मारकों की पूरी जानकारी, लॉन्च हुआ एप

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 09 Sep 2020 07:50 AM (IST)

    Monument of Agra Appएएसआइ आगरा सर्किल ने तैयार कराया मोबाइल एप मॉन्यूमेंट्स ऑफ आगरा। मोबाइल एप का बीटा वर्जन किया जा चुका है लांच लोग दे सकते हैं सुझाव।

    Hero Image
    Monument of Agra App: अब घर बैठे लीजिए आगरा के एतिहासिक स्मारकों की पूरी जानकारी, लॉन्च हुआ एप

    आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी के स्मारक अब मोबाइल एप पर नजर आ रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के आगरा सर्किल ने मोबाइल एप 'मॉन्यूमेंट्स ऑफ आगरा' का बीटा वर्जन लांच कर दिया है। इसमें स्मारकों के इतिहास से जुड़ी जानकारी, प्रवेश शुल्क, संपर्क मार्ग का पूरा ब्यौरा उपलब्ध है। एप में सुधार को लोग अपने बहुमूल्य सुझाव दे सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एएसआइ के आगरा सर्किल के नौ जिलों में 152 संरक्षित स्मारक हैं। दिल्ली के बाद आगरा दूसरा शहर है जहां तीन विश्वदाय स्मारक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी हैं। सर्किल में प्रवेश शुल्क वाले तीनों विश्वदाय स्मारकों के अलावा सिकंदरा, एत्माद्दौला, मेहताब बाग, रामबाग, मरियम टॉम्ब के अलावा स्थापत्य कला और सुंदरता की दृष्टि से कई बेजोड़ स्मारक हैं। इन स्मारकों तक पर्यटकों की पहुंच बढ़ाने को एएसआइ द्वारा मोबाइल एप तैयार कराया जा रहा है, जिसका बीटा वर्जन लांच कर दिया गया है। इसे प्ले स्टोर से कोई भी निश्शुल्क डाउनलोड कर सकता है। एप पर आगरा के सभी स्मारकों का इतिहास, प्रवेश शुल्क, खुलने व बंद होने के समय की जानकारी उपलब्ध है। स्मारकों तक पर्यटकाें को पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं आए, इसके लिए एप को गूगल मैप से भी कनेक्ट किया गया है।

    अधीक्षण पुरात्वविवद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि एप अभी प्रोसेस में है, लेकिन उसका बीटा वर्जन लांच किया जा चुका है। एप में सुधार के लिए लोग अपने सुझाव विभाग को दे सकते हैं।

    दिल्ली के बाद दूसरा सर्किल

    आगरा सर्किल देश का दूसरा सर्किल है, जहां स्मारकों पर आधारित मोबाइल एप तैयार कराया जा रहा है। इससे पूर्व अप्रैल, 2014 में दिल्ली सर्किल ने मोबाइल एप लांच किया था। आगरा में तैनात अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार उस समय दिल्ली में तैनात थे और उन्होंने ही मोबाइल एप तैयार कराया था।

    बीटा वर्जन

    बीटा वर्जन प्रोग्राम या एप्लीकेशन का पहला वर्जन होता है, जिसमें बहुत सारे नए फीचर्स होते हैं, लेकिन वो पूरे नहीं होते हैं। यह वर्जन टेस्टिंग और सुझाव पाने को लांच किया जाता है।