Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panchayat Chunav Reservation List of Mainpuri: मैनपुरी में 191 प्रधान पद अनारक्षित घोषित

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 03 Mar 2021 02:48 PM (IST)

    Panchayat Chunav Reservation List of Mainpuri मंगलवार देर शाम प्रशासन ने जारी की प्रधान पद की आरक्षण सूची। 115 पद अनुसूचित जाति के खाते में तो पिछड़ा वर्ग के लिए152प्रधान पद तय। करहल ब्लाक प्रमुख के लिए महिला होगी दावेदार।

    Hero Image
    सूची में 152 पद पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व किए गए हैं!

    आगरा, जेएनएन। मंगलवार देर शाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंततिम सूची में 191 प्रधान पद अनारक्षित घोषित किए गए हैं। 115 पद अनुसूचित जाति के लिए और 152 प्रधान पद पिछड़ा वर्ग के लिए रखे गए हैं।

    डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सूची का ऐलान करते हुए बताया कि जिले के 549 ग्राम प्रधान पदों में से 115 पद अनुसूचित जाति के लिए रखे गए हैं, इसमें 41 पद महिलाओं के लिए तो 74 पद पुरुषों के लिए घोषित किए गए हैं। डीएम ने बताया कि सूची में 152 पद पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व किए गए हैं, इनमें 98 पद पुरुषों के लिए और 54 प्रधान पद महिलाओं के लिए है। इसके अलावा 91 प्रधान पद महिलाओं के लिए तय किए गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला पंचायत के 11 वार्ड सामान्य पुरुषों के लिए घोषित

    जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण शासन से तय होने के बाद प्रशासन ने मंगलवार देर शाम वार्ड आरक्षण की सूची जारी कर दी। सूची में 11 सदस्य पद सामान्य पुरुष के लिए तय किए गए हैं, जबकि पांच पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं। वही पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए पांच, पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए तीन वार्ड तय किए गए हैं। अनुसूचित जाति पुरुष के लिए चार और अनुसूचित जाति महिला के लिए दो वार्डआरक्षित घोषित किए गए हैं।

    मंगलवार देर शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की सूची जारी की। सूची में सामान्य वर्ग के लिए वार्ड एक, दो, तीन,पांच, छह, आठ और 11, 14, 16, 24 और 25 को घोषित किया गया है, जबकि महिलाओं के लिए वार्ड 20, 21, 23, 26 और 30 को तय किया गया है।

    जिला पंचायत सदस्य आरक्षण की सूची में पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए वार्ड 13, 15, 18, 27 और 28 को घोषित किया है। वही पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड चार, 12 और 19 को घोषित किया है। अनुसूचित जाति पुरुष के लिए वार्ड सात, नौ, 17 और 29 को घोषित किया है। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 10 और 12 को आरक्षित किया गया है।

    मैनपुरी, बेवर और बरनाहल ब्लाक प्रमुख पद अनारक्षित घोषित

    आखिरकार मैनपुरी जिला प्रशासन ने मंगलवार देर रात त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सूची जारी कर दी। ब्लाक प्रमुख के लिए जारी की गई अंततिम सूची में मैनपुरी, बेवर और बरनाहल को सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है। सीटों का आरक्षण पहले ही तय कर दिया था, प्रशासन को केवल ब्लाक आरक्षित करने के लिए कहा था।

    मंगलवार देर रात जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र बहादुर सिंह ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए आरक्षण की सूची जारी की। सीटों का आरक्षण पूर्व में तय होने के बाद सभी की निगाहें ब्लाक आरक्षण पर लगी थी। डीएम की ओर से जारी की गई इस ब्लाक प्रमुख पद की सूची में मैनपुरी, बेवर और बरनाहल सामान्य के लिए घोषित की गई है। करहल ब्लाक प्रमुख सीट सामान्यमहिला के लिए रखी गई है, जबकि सुल्तानगंज, जागीर अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित किया गया है। कुरावली ब्लाक प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए रखा गया है।

    वहीं, घिरोर ब्लाक प्रमुख पद अनुसूचित जाति की महिला और किशनी ब्लाक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति पुरुष के लिए रखा गया है।

     

    comedy show banner