Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • HiTech Awards 2026
  • दीवाली मैगजीन
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
LIVE BLOG

UP Election Result 2022 LIVE: बागपत के बाद कौशांबी में भी मतगणना को लेकर बवाल, कई राउंड फायरिंग

Uttar Pradesh Election Result 2022 Live: उत्तर प्रदेश में अब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना लगभग तय है। इसे देखते हुए राज्यभर में भाजपा कार्यलायों में जीत का जश्न शुरू हो गया है। योगी आदित्यनाथ भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व मंत्रियों संग लखनऊ स्थिति पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं।

By Amit SinghThu, 10 Mar 2022 08:24 PM (IST)
News Article Hero Image

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सामने आने के बाद कुछ जगहों पर छिटपुट हंगामे की भी खबर सामने आ रही है। पहले बागपत में रालोद कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी की हार से नाराज होकर हंगामा किया। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसी तरह कौशांबी में सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर इतना हंगामा किया कि पुलिस को कई राउंड फायरिंग और बल प्रयोग करना पड़ा। हंगामे की वजह से सिराथू सीट पर कई बार थोड़ी-थोड़ी देर के लिए मतगणना रोकनी भी पड़ी। मतगणना स्थलों पर मौजूद दैनिक जागरण संवाददाता तेजी से jagran.com पर नतीजे अपडेट कर रहे हैं। सबसे तेज और सटीक नतीजों के लिए बने रहें हमारे साथ।

Uttar Pradesh Vote Counting Live Update

10 Mar 20228:21:13 PM
बागपत के बाद कौशांबी में भी मतगणना को लेकर बवाल, कई राउंड फायरिंग

बागपत के बाद कौशांबी में भी मतगणना के दौरान काफी हंगामा मचा। दरअसल सिराथू विधानसभा सीट पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करीब आठ हजार मतों से सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से पीछे चल रहे हैं। कई राउंड में उनके पीछे चलने की सूचना मिलने पर केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य मतगणना स्थल पहुंच गए। उन्हें देख सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हालात काबू करने के लिए पुलिस को कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष पर लाठियां भी बरसाई। हंगामे के बीच सिराथू सीट पर कई बार थोड़ी-थोड़ी देर के लिए मतगणना रोकनी भी पड़ी। यहां अभी भी एक चरण की मतगणना बाकी है।

10 Mar 20227:39:10 PM
अदिति सिंह जीती, लेकिन हार गए पति अंगद सिंह

अदिति सिंह ने भाजपा की ओर से रायबरेली सदर से चुनाव जीत लिया है, लेकिन उनके पति अंगद सिंह नवांशहर से चुनाव हार गए हैं। अंगद सिंह को 31,342 वोट मिले, जबकि विजेता अकाली+बसपा उम्मीदवार नछत्तर पाल को 36695 वोट मिले। अंगद 5353 वोटों के अंतर से हार गए। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव पूर्व अदिति सिंह ने कांग्रेस छोड़, भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे नाराज होकर पार्टी नेतृत्व ने अंगद का नवांशहर से टिकट काट दिया था। इसके बाद अंगद भी भाजपा में शामिल हो गए थे। 

10 Mar 20227:17:05 PM
होली से पहले योगी के घर दीपावली

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित घर पर होली से पहले दीपावली जैसा माहौल देखने को मिला। काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आवास के बाहर जमा हुए और जीत की जश्न में पटाखे फोड़ खुशी जताई। 

#WATCH | Firecrackers being burst outside CM Yogi Adityanaths residence in Lucknow, celebrating the partys performance in #UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/kk6Xfl6wJb

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
10 Mar 20227:04:16 PM
बागपत में रालोद कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस पर किया पथराव

बागपत की बड़ौत सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी की जीत घोषित होने के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाना शुरू कर दिया। विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर मतगणना स्थल के बाहर जबरदस्त हंगामा, तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव किया। पथराव में सीओ खेकड़ा युवराज सिंह, बागपत कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी समेत कई पुलिसवाले घायल हो गए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

10 Mar 20226:49:52 PM
लखनऊ के भाजपा प्रत्याशी को मिला जीत का प्रमाण पत्र

लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कराने वाले भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने 26,106 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।

BJP candidate from Sarojini Nagar in Lucknow district, Rajeshwar Singh receives his winning certificate. He won #UttarPradeshElections by a margin of 26,106 votes. pic.twitter.com/FVbSg88FWw

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
10 Mar 20226:38:53 PM
आजमगढ़ में पांच सीटों पर दौड़ी साइकिल

आजमगढ़ की पांच सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। लालगंज सीट पर सपा के बेचई सरोज ने 14360 वोटों के अंतर से भाजपा की नीलम सोनकर को शिकस्त दी है। मेंहनगर सुरक्षित सीट से सपा की पूजा सरोज ने 13,973 मतों के अंतर से भाजपा की मंजू सरोज को हराया है। दीदारगंज में सपा के कमलाकांत राजभर ने 12,966 वोटों के अंतर से भाजपा के डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को पछाड़ा है। फूलपुर-पवई विधानसभा सीट से सपा के रमाकांत यादव ने 25,606 मतों के अंतर से भाजपा के रामसूरत राजभर को हरा दिया है। निजामाबाद से सपा के आलमबदी ने 26,578 वोटों के अंतर से भाजपा के मनोज यादव को पछाड़ दिया है। 

10 Mar 20226:19:58 PM
मैनपुरी में अखिलेश ने रचा सबसे बड़ी जीत का इतिहास

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव ने 66,782 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। यह जिले में अब तक हुए विधानसभा चुनावाें के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2017 के चुनाव में सपा के सोबरन सिंह यादव के नाम 38,405 वोटों के अंतर से जीत का रिकार्ड था। सपा मुखिया अखिलेश यादव को इस बार के चुनाव में 1,47,237 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एसपी सिंह बघेल को 80,455 वोट हासिल हुए। इस विधानसभा सीट पर सभी 34 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।

10 Mar 20226:05:59 PM
लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मनी होली

एक बार फिर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनती देख भाजपा नेताओं ही नहीं कार्यकर्ताओं का जोश भी हाई है। कार्यकर्ता काफी देर से पार्टी कार्यालय पर जमा होकर जीत का जश्न मना रहे थे। इसी बीच शाम करीब पौने छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अन्य मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं संग पार्टी कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं संग जीत की खुशी में होली खेली। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और राज्य को जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा। 

#WATCH | CM Yogi Adityanath and other BJP leaders play holi, celebrate and greet party workers at the party office in Lucknow.#UttarPradeshElections pic.twitter.com/DDaXwjSNAx

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
10 Mar 20225:59:05 PM
कानपुर मेयर ने बुलडोजर संग मनाया जश्न

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय राज्य में पार्टी के प्रदर्शन के गदगद हैं। पार्टी की जीत की खुशी में उन्होंने बुलडोजर पर चढ़कर जश्न मनाया। उनका ये वीडियो न्यूज मीडिया से लेकर सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

#WATCH | BJP leader and Kanpur Mayor Pramila Pandey celebrates partys victory while standing on a bulldozer pic.twitter.com/onVEfdPxKk

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
10 Mar 20225:56:04 PM
अमरोहा में भाजपा-सपा को दो-दी सीटें

अमरोहा में दो सीट भाजपा और दो सपा के खाते में गई। इनमें अमरोहा शहर से सपा के महबूब अली व नौगावां से समरपाल विजयी हुए, जबकि हसनपुर से भाजपा विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी व धनौरा विधायक राजीव तरारा ने जीत दोहराई है।

10 Mar 20225:36:54 PM
सिराथू में मतगणना स्‍थल पर पहुंचे केशव मौर्य के बेटे, गणना रोकी
कौशांबी की सिराथू विधानसभा क्षेत्र के गतगणना स्‍थल पर केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य पहुंच गए हैं। उनके पहुंचने पर सपाइयों ने हंगामा कर दिया, इसे देखते हुए फिलहाल मतगणना रोक दी गई है। बीजेपी कार्यकर्ता मतगणना स्थल से धीरे-धीरे बाहर निकल रहे। सिराथू से सपा उम्‍मीवार पल्‍लवी पटेल 2383 मतों से आगे चल रही हैं। यहां 22 चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है, जबकि अभी नौ राउंड की मतगणना बाकी है।

10 Mar 20225:31:08 PM
लखीमपुर, हरदोई और गोंडा में खिला कमल

चुनाव से ठीक पहले लखीमपुर हिंसा और उस पर विपक्ष की आक्रामकता को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि यहां भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। लखीमपुर में भाजपा ने 2017 का प्रदर्शन दोहराते हुए सभी 8 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। इससे पहले 2012 में यहां की चार सीटें सपा, तीन बसपा और एक भाजपा की झोली में थी। गोंडा जिले की सातों विधानसभाओं में भी भाजपा ने 2017 का प्रदर्शन दोहराते हुए सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया है। इससे पहले 2012 में यहां की छह सीटों पर सपा और एक भाजपा के खाते में थी। हरदोई में भी आठों सीटों पर भाजपा ने विजय पताका फहराई है। 2017 में यहां की सात सीटों पर भाजपा काबिज हुई थी। 2012 में यहां की दो सीटें बसपा और छह सपा के खाते में थी।

10 Mar 20225:12:38 PM
हस्तिनापुर का मिथक कायम - जो जीता उसकी बनी सरकार
मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट को लेकर एक मिथक है। ऐसा माना जाता है कि इस विधानसभा सीट से जिस पार्टी का उम्मीदवार जीतता है, राज्य में उसी की सरकार बनती है। इस बार यहां से भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक ने जीत दर्ज की है। अब तक की मतगणना से भी यूपी में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना लगभग तय दिख रहा है। ऐसे में हस्तिनापुर सीट का मिथक इस बार भी बरकरार रहेगा। द‍िनेश खटीक ने यहां सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को हराया।
10 Mar 20225:06:56 PM
यूपी की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार विजयी

कानपुर की कल्याणपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार 21394 वोट से विजयी हुईं हैं। उन्हें कुल 97,043 मत प्राप्त हुए हैं। दूसरे स्थान पर सपा के सतीश निगम हैं, जिन्हें कुल 75,649 मत प्राप्त हुए। 6402 मतों के साथ बसपा के अरुण मिश्रा इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 2670 वोटों के साथ कांग्रेस की नेहा तिवारी चौथे पायदान पर हैं।

10 Mar 20224:56:48 PM
महज 307 वोटों से जीते राज्यमंत्री बलदेव औलख
रामपुर की बिलासपुर सीट से राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने मात्र 307 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1,01,998 वोट मिले हैं, जबकि उनके मुकाबले रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरजीत सिंह को 1,01,691 वोट मिले।
10 Mar 20224:53:13 PM
रामपुर में सपा तीन और भाजपा दो सीटों पर जीती

रामपुर की पांचों विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। रामपुर शहर विधानसभा सीट से सपा सांसद आजम खां, स्वार से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, चमरौआ से सपा विधायक नसीर अहमद खां, मिलक से भाजपा विधायक राजबाला और बिलासपुर से राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख चुनाव जीत गए हैं। हालांकि इनकी आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।

10 Mar 20224:45:47 PM
प्रतापगढ़ सदर से अनुप्रिया पटेल की मां पिछड़ीं
प्रतापगढ़ की सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार मौर्यी ने अपना दल कमेरा वादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को पिछाड़ दिया है। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मोर्य फिलहाल 88,864 मतों से आगे हैं और उनका जीतना लगभग तय है। वहीं अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल को अब तक 63,989 मत मिले हैं। कृष्णा पटेल अपना दल कमेरा वादी और सपा की संयुक्त प्रत्याशी हैं।
10 Mar 20224:36:57 PM
गाजियाबाद की पांचों सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय
गाजियाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग, साहिबाबाद से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा, लोनी से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर, मोदीनगर से भाजपा प्रत्याशी मंजू शिवास और मुरादनगर से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी का जीतना लगभग तय है।
10 Mar 20223:34:20 PM
नोएडा में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर
blog images

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं। नोएडा विधानसभा चुनावों की मतगणना अंतिम दौर में चल रही है। अब तक 28 चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है और 10 चरण की मतगणना अभी बाकी है। अभी तक की मतगणना में नोएडा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह 1.34 लाख मतों के अंतर के साथ, ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें - पंकज सिंह ऐतिहासिक जीत की ओर

10 Mar 20223:17:52 PM
स्वामी प्रसाद 25 हजार वोटों से पीछे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तीसरे स्थान पर

चुनाव से ठीक पहले भाजपा से सपा में गए स्‍वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट पर 25 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं तमकुहीराज सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू तीसरे स्‍थान पर हैं। 

तमकुहीराज - 14वां चरण
1. भाजपा - डा. असीम कुमार राय - 51222
2. सपा - डा. उदयनारायण गुप्ता - 20958
3. कांग्रेस - अजय कुमार लल्लू - 17006
4. बसपा - संजय गुप्ता - 8672
(भाजपा प्रत्‍याशी को 30264 मतों की बढ़त)

फाजिलनगर - 12वां चरण
1. भाजपा - सुरेन्द्र कुशवाहा - 46929
2. सपा - स्वामी प्रसाद मौर्य - 21488
3. बसपा - इलियास अंसारी - 14708
4. कांग्रेस - सुनील ऊर्फ मनोज सिंह - 1229
(भाजपा प्रत्‍याशी को 25432 मतों की बढ़त)

10 Mar 20223:08:03 PM
कुशीनगर की सातों सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय
कुशीनगर की सभी सात सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय है। खड्डा सीट पर भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी विवेकानंद पांडेय, सुभासपा के अशोक चौहान से 39,636 मतों से आगे हैं। पडरौना सीट पर भाजपा के मनीष जायसवाल, सपा के विक्रमा यादव से 17,791 मतों से आगे हैं। तमकुहीराज सीट पर भाजपा के डा. असीम कुमार राय सपा के डा. उदयनारायण गुप्ता से 30,264 मतों से आगे हैं। फाजिलनगर सीट पर भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा, सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य से 25,432 मतों से आगे हैं। कुशीनगर सीट पर भाजपा के पीएन पाठक, सपा के राजेश प्रताप राव से 10895 मतों से आगे हैं। हाटा सीट पर भाजपा के मोहन वर्मा, सपा के रणविजय सिंह से 26,687 मतों से आगे हैं। रामकोला सीट पर भाजपा के विनय प्रकाश गोंड, सुभासपा के पूर्णमासी देहाती से 32,239 मतों से आगे हैं। 
10 Mar 20222:51:26 PM
करछना सीट पर भाजपा की जीत

प्रयागराज की करछना विधानसभा सीट से भाजपा के पीयूष रंजन निषाद जीत चुके हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। इलाहाबाद शहर पश्चिम से मंत्री सिदार्थ नाथ सिंह भी जीत के करीब हैं। इलाहाबाद शहर दक्षिण की सीट से नंद गोपाल नंदी करीब दो हजार वोटों से आगे। इलाहाबाद शहर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन वाजपेयी ने भी बनाई बढ़त।

10 Mar 20222:34:19 PM
बिजनौर की नहटौर सीट पर दोबारा गणना

बिजनौर की नहटौर सीट पर वोटों की गिनती फिर से शुरू की गई है। नहटौर में पहले गठबंधन प्रत्याशी मुंशीराम पाल को 144 वोटों से विजयी घोषित किया गया था। उस पर भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार ने ऐतराज जताते हुए फिर से मतगणना की मांग की थी। इस सीट पर शुरुआत में भाजपा ने बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद में गठबंधन आगे निकलता चला गया। इस सीट पर दोनों पार्टियों में बहुत कड़ी टक्कर हुई है।

10 Mar 20222:22:25 PM
आगरा और पीलीभीत में भाजपा की जीत
आगरा की खैरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने 32000 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 88 हजार वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को 56 हजार वोट प्राप्त हुए हैं। पीलीभीत में भी भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद ने 81,838 मतों के अंतर से जीत का परचम लहराया है। उन्हें कुल 1,51,498 वोट मिले हैं। यहां दूसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार हेमराज वर्मा रहे, जिन्हें 69,660 वोट मिले हैं।
10 Mar 20222:07:45 PM
रवि किशन ने कार्यकर्ताओं को खिलाया लड्डू

अभिनेता व गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन भी भाजपा कार्यकर्ताओं संग उत्साह में डूबे नजर आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदर्शन से खुश होकर कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाना शुरू कर दिया है। इस मौके पर रवि किशन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, मोदी जी कार्यकर्ताओं और मंत्रियों को हमेशा जमीनी स्तर पर कार्य करने की सीख दी है। ये जीत उसी सीख का नतीजा है। ये राम राज्य की शुरूआत है।

पढ़ें यूपी चुनाव पर प्रमुख नेताओं की प्रतिक्रिया

10 Mar 20221:53:17 PM
साइकल क्या बुलडोजर के सामने कुछ नहीं टिक सकता - हेमा मालिनी

यूपी विधानसभा चुनावों के रुझान में भाजपा को मिल रही बढ़त पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, हमें पहले से पता था कि हमारी सरकार बनेगी, हमने विकास के सभी पहलुओं पर काम किया है। इसलिए जनता ने हम पर भरोसा जताया है। बुलडोजर के सामने कुछ भी टिक नहीं सकता, फिर चाहे वह साइकल हो या कुछ और। बुलडोजर हर चीज को मिनटों में तबाह कर सकता है।

हेमा मालिनी की प्रतक्रिया की विस्तृत खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

10 Mar 20221:45:16 PM
बसपा कांग्रेस का 2017 से भी खराब प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा और कांग्रेस का प्रदर्शन 2017 के परिणामों से भी खराब दिख रहा है। वर्ष 2017 में बसपा को 19 सीटों और कांग्रेस को 07 सीटों पर जीत प्राप्त हुई थी। इस बार अब तक के रुझानों में बसपा और कांग्रेस को 4-4 सीटों पर ही बढ़त दिख रही है।

10 Mar 20221:39:13 PM
नोएडा से बड़ी जीत की ओर पंकज सिंह

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नोएडा विधानसभा सीट पर राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का दोबारा विधायक बनना लगभग तय हो गया है। इतना ही नहीं पंकज सिंह करीब 80 हजार मतों के अंतर के साथ बड़ी जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। पंकज सिंह को अब तक कुल 1,02,504 वोट मिल चुके हैं। दूसरे नंबर पर सपा के सुनील शर्मा हैं, जिन्हें 23,939 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी कृपा राम शर्मा और चौथे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक हैं।

10 Mar 20221:33:46 PM
वाराणसी में भाजपा गठबंधन का क्लीन स्विप
भाजपा की वाराणसी में कठिन परीक्षा थी, क्योंकि यहां पीएम नरेन्द्र मोदी की संसदीय सीट है। उस परीक्षा में भाजपा गठबंधन पास होती दिख रही है। भाजपा गठबंधन एक बार फिर वाराणसी की आठों सीटों पर क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। यहां से तीनों मंत्री, अन्य विधायक व कुछ नए प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी सपा गठबंधन से बढ़त बनाए हुए हैं। शहर दक्षिणी से पीछे चल रहे योगी सरकार में मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी भी सातवें राउंड में बढ़त बना लिए हैं।

Official trends for all 403 seats in Uttar Pradesh | Bharatiya Janata Party leads in 258 constituencies, Samajwadi Party in 112 constituencies pic.twitter.com/g5uF9EVVGv

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
10 Mar 20221:17:59 PM
अलीगढ़ में दो और हाथरस में एक सीट पर सपा आगे
अलीगढ़ की दो सीटों पर सपा आगे चल रही है। छर्रा में सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर ने बढ़त बना ली हैं। भाजपा ने यहां मौजूदा विधायक रवेंद्र पाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। कोल में सपा प्रत्याशी अज्जू इश्हाक आगे हैं। यहां भाजपा विधायक अनिल पाराशर मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह और सादाबाद से भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय निरंतर आगे चल रहे हैं। रामवीर पहले बसपा में थे, चुनाव पूर्व भाजपा में आए। अलीगढ़ की बरौली सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह की बड़ी जीत हो सकती है। करीब 50 हजार मतों से वह आगे चल रहे हैं।

10 Mar 20221:09:03 PM
ढोल-नगाड़े संग झूम रहे भाजपा कार्यकर्ता

वाराणसी सिगरा स्थिति भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल है। जैसे-जैसे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में रुझान आ रहे हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। वाराणसी के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों संग जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

10 Mar 202212:50:05 PM
चौथे राउंड में केशव प्रसाद मौर्य हुए पीछे

कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर चौथे चरण की मतगणना तक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 2821 मतों से पीछे हो गए हैं। केशव प्रसाद मौर्य को कुल 11,492 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल को चौथे राउंड तक कुल 14,313 मत प्राप्त हुए हैं।

10 Mar 202212:41:03 PM
सीएम योगी आदित्यनाथ तीन गुना मतों से आगे

गोरखपुर शहरी सीट पर 11वें चरण की मतगणना तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी बड़ी बढ़त बना ली है। वह दूसरे नंबर पर चल रहे सपा प्रत्याशी से 36,722 मतों से आगे चल रहे हैं।

1. भाजपा  आदित्यनाथ  55586
2. सपा       सुभावती      18864
3. बसपा     शमशुद्दीन     3319
4. कांग्रेस     चेतना           873
5. आसपा   चंद्रशेखर       2948
(11वें चरण के बाद प्रमुख प्रत्याशियों की स्थिति)
10 Mar 202212:26:52 PM
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को बढ़त
विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान आंदोलन का गढ़ बन चुका था। विपक्षी दलों ने किसान आंदोलन के बहाने यहां भाजपा को पटखनी देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। बावजूद पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हापुड़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा आगे है।
10 Mar 202212:18:20 PM
पूर्वांचल में कई मंत्री चल रहे पीछे

यूपी विधानसभा चुनावों का सातवां और अंतिम चरण पूर्वांचल में था। अंतिम चरण में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी। बावजूद अब तक के रुझानों में पूर्वांचल में भाजपा के कई मंत्री पीछे छूटते दिख रहे हैं। बलिया में दोनों मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्‍वरूप शुक्‍ला, सपा उम्‍मीदवारों से पीछे हैं। जौनपुर में मंत्री गिरीश यादव भी सपा उम्‍मीदवार से पीछे चल रहे हैं। हालांकि वाराणसी में लगातार पीछे चल रहे मंत्री नीलकंठ तिवारी अब 4000 मतों से आगे निकल चुके हैं।

10 Mar 202212:08:37 PM
काफी पीछे छूटती दिख रही बसपा-कांग्रेस

यूपी के रण में बसपा और कांग्रेस काफी पीछे छूटती दिख रही है। दोपहर 12:10 बजे तक यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इन रुझानों में भाजपा गठबंधन 257 सीटों पर आगे दिख रही है। वहीं सपा 136 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं बसपा और कांग्रेस बहुमत की दौड़ में काफी पीछे छूटती दिख रही है। रुझानों में बसपा मात्र 04 और कांग्रेस केवल 03 सीटों पर आगे दिख रही है।

10 Mar 202212:05:11 PM
यूपी की राजनीति में इतिहास रचने की ओर योगी

उत्तर प्रदेश मतगणना के अब तक के रुझान, भाजपा की बंपर जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं। अगर ये रुझान परिणामों में तब्दील होते हैं तो भाजपा एक बार फिर यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। अगर ऐसा हुआ तो यूपी में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली भाजपा पहली पार्टी होगी।

10 Mar 202212:02:30 PM
रुझानों में बहुमत से काफी आगे निकली भाजपा

अब तक रुझानों में भाजपा उत्तर प्रदेश में बहुमत की दौड़ में काफी आगे निकलती दिख रही है। 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 202 सीटों का है। इसके मुकाबले दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में भाजपा 258 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

10 Mar 202211:49:27 AM
भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
blog images

 उत्तर प्रदेश के शुरूआती रुझानों में भाजपा की बढ़त से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा के विभिन्न कार्यालयों में कार्यकर्ता का उत्साह देखा जा सकता है। भाजपा के लखनऊ स्थिति कार्यालय पर पीएम मोदी के कटआउट के साथ कार्यकर्ताओं ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

10 Mar 202211:43:14 AM
चौथा चरण : शाहजहांपुर की 06 में से 04 सीटों पर भाजपा को बढ़त

शाहजहांपुर कटरा विधानसभा सीट पर भाजपा के विक्रम सिंह, सपा प्रत्याशी राजेश यादव से आगे हैं। पुवायां सीट पर भाजपा के चेतराम, सपा उम्मीदवार उपेंद्र पाल सिंह से आगे हैं। शाहजहांपुर शहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी व मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सपा प्रत्याशी तनवीर खान से आगे हैं। ददरौल सीट पर भाजपा के मानवेंद्र सिंह, सपा के राजेश वर्मा से आगे चल रहे हैं। जलालाबाद सीट पर सपा के नीरज मौर्य, भाजपा के हरिप्रकाश वर्मा से आगे चल रहे हैं। तिलहर में भी सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा, भाजपा के सलोना कुशवाहा से हैं। 

10 Mar 202211:31:47 AM
वाराणसी पिंडरा सीट पर जीत दोहराने की ओर भाजपा
blog images

वाराणसी पिंडरा सीट पर 09 चरण की मतगणना हो चुकी है। अब तक रुझानों में इस सीट पर भाजपा एक बार फिर जीत दोहराने की ओर बढ़ रही है। इस सीट पर मौजूदा विधायक डा. अवधेश 11,000 मतों से आगे चल रहे हैं। वाराणसी पिंडरा सीट से पांच बार विधायक रहे कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री अजय राय तीसरे नंबर पर हैं। 

1. अवधेश सिंह - भाजपा - 26328
2. बाबूलाल - बसपा - 15616
3. अजय राय - कांग्रेस - 1359

10 Mar 202211:25:27 AM
भाजपा का गढ़ रही है वाराणसी शहर दक्षिण सीट

वाराणसी शहर दक्षिण सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है। हर बार के चुनाव में इस सीट पर भाजपा को एक तरफा जीत मिलती रही है। इस सीट पर नौ बार भाजपा से श्यामदेव राय चौधरी दादा विधायक बने। पूर्व के चुनावों में दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डा. दयाशंकर मिश्र दयालु रहते थे, जो इस बार भाजपा में ही हैं।

10 Mar 202211:23:04 AM
वाराणसी शहर दक्षिणी से मंत्री डा. नीलकंठ पीछे

वाराणसी शहर दक्षिणी से सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित ने पहले चक्र में 5454 मतों से बढ़त बनाई है। उनको अब तक कुल 7124 मत मिले हैं। इस सीट पर यूपी के मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी दूसरे स्थान पर हैं। उनको 1670 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की मुदिता कपूर हैं जिनको मात्र 95 मत मिले हैं।

10 Mar 202211:17:36 AM
फर्रूखाबाद से भाजपा प्रत्याशी आगे
छठवें चरण की मतगणना तक फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के नागेंद्र सिंह राठौर, 5688 मतों से आगे चल रहे हैं। नागेंद्र सिंह को अब तक कुल 21791 मत मिल चुके हैं। यहां सपा के अरशद जमाल सिद्दीकी 16103 मत पाकर दूसरे नंबर पर हैं।
10 Mar 202211:11:46 AM
ऊंचाहार में भाजपा तीसरे नंबर पर

अभी तक के रुझानों में ऊंचाहार में सपा प्रत्याशी मनोज कुमार पांडेय सबसे आगे चल रहे हैं। बसपा उम्मीदवार अंजली मौर्य दूसरे नंबर पर। वहीं भाजपा के अमरपाल मौर्य यहां तीसरे स्थान पर हैं।

10 Mar 202211:10:22 AM
रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह आगे

चार चरण की मतगणना के बाद रायबरेली में भाजपा की अदिति सिंह, सपा के आरपी यादव से आगे चल रहीं हैं। वहीं बछरावां में बीजेपी-अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत आगे हैं। बछरांवा में सपा प्रत्याशी श्याम सुंदर भारती दूसरे नंबर पर।

10 Mar 202211:04:39 AM
सुरेश खन्ना 3000 वोटो से आगे

शाहजहांपुर नगर सीट से भाजपा के सुरेश खन्ना 3000 वोटों से आगे चल रहे। कुशीनगर के पडरौना से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भी बढ़त बनाई है।

10 Mar 202211:02:20 AM
दो राउंड के बाद केशव प्रसाद मौर्य पीछे
कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो राउंड के बाद 455 मतों से पीछे हो गए हैं। उन्हें अब तक 6189 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल को 6644 मत प्राप्त हुए हैं। दूसरे राउंड तक केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे थे। यहां मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है।
10 Mar 202210:58:55 AM
मुख्तार अंसारी का बेटा मऊ में पीछे

मऊ सदर से सुहेलदेव भारती समाज पार्टी का प्रत्याशी अब्बास अंसारी पीछे चल रहा है। अब्बास अंसारी बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे हैं। अब्बास का यह दूसरा विधानसभा चुनाव है। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह यहां से आगे हैं। मुख्तार के बड़े भाई का बेटा सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू गाजीपुर में सपा प्रत्याशी के तौर पर बढ़त बनाए हुए है।

10 Mar 202210:53:12 AM
भाजपा-सपा के बीच मुख्य मुकाबला

उत्तर प्रदेश विधानसभा की मतगणना हमेशा की तरह पोस्टल बैलट से शुरू हुई। पोस्टल बैलट की गिनती से लेकर अब तक के रुझानों में यूपी के राजनीतिक रण का मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच नजर आ रहा है। वहीं बसपा व कांग्रेस समेत अन्य दल अभी तक के रुझानों में काफी पीछे नजर आ रहे हैं।

10 Mar 202210:50:39 AM
केशव मौर्य सिराथू सीट से आगे

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं बलिया के फेफना से मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बढ़त बनाई हुई है।

10 Mar 202210:49:14 AM
गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ आगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक के रुझानों में वह 16 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर गए और भगवान के दर्शन किये।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us