यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Election Result 2022: भाजपा की जीत पर बोलीं हेमामालिनी, सीएम योगी के बेहतर काम ने दिलाई उप्र में जीत
UP Vidhan Sabha Election Result 2022 मथुरा की पांचों विधानसभा सीटाें पर भाजपा की जीत के बाद सांसद हेमा मालिनी ...और पढ़ें

आगरा, जागरण टीम। सिनेतारिका व सांसद हेमामालिनी ने भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उप्र में ये जीत सीएम योगी आदित्यनाथ के काम की जीत है। कोरोना काल में हर व्यक्ति को भोजन और चिकित्सा मुहैया करवाने में जिस तरह से मेहनत की और इसके बाद भी हरसंभव मदद लोगों तक पहुंचाने में कहीं कोई कोताही नहीं छोड़ी। यही कारण है जनता ने उन्हें एक बार फिर सूबे की सत्ता की चाबी सौंपी है।
ओमेक्स सिटी स्थित आवास पर गुरुवार को जागरण से वार्ता करते हुए सांसद हेमामालिनी ने जनता का आभार जताते हुए कहा, जिले में पिछली बार चार सीट मिली थीं। लेकिन, इस बार पांच सीट जनता ने भाजपा को दी हैं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच साल में जिस तरह से मेहनत और लगन के साथ प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम किए। आप जनता के लिए काम करेंगे, तो जनता भी आपको सराहेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी ने जिस तरह से प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है, उसका परिणाम आज चुनाव परिणाम में देखने को मिला। महिला सुरक्षा पर सरकार ने काम किया, तो महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में मेडिकल कालेजों की बड़ी श्रृंखला खड़ी की, जो बहुत जरूरी है। किसान आंदोलन के बावजूद भाजपा की प्रचंड जीत पर कहा किसान भाजपा से हमेशा खुश थे। बीच में कुछ लोगों ने विवाद पैदा करने की कोशिश की। लेकिन, हमने अपना पक्ष मजबूती के साथ किसानों के सामने रखा। जिसे किसानों ने समर्थन दिया और बेहतर परिणाम आज हमारे सामने हैं।