यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Election Result: यूपी में करारी हार पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेहनत को वोट में बदल नहीं सके
UP Chunav Result 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे जैसे जैसे आ रहे हैं वैसे वैसे भाजपा प्रचंड ...और पढ़ें

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गुरुवार सुबह शुरू हुई मतगणना के रुझान में भाजपा मजबूत बढ़त बनाती दिख रही है। अधिकांश सीटों पर सपा से ही मुकाबला है। बसपा को मजबूती देता रहा बेसवोट भी इस बार भाजपा के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है, जबकि कांग्रेस के सामने पिछले बार की सात सीटों पर जीत का परिणाम दोहराने की भी चुनौती है। पंजाब में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही आम आदमी पार्टी यूपी में खाता खोलती भी नहीं दिख रही है। भाजपा सरकार दोबारा बनती है तो यह 37 वर्ष बाद पहला मौका होगा, जब कोई पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा लगातार बनेगी। मतगणना के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
अपनी मेहनत को वोट में बदल नहीं पाए हम : विधानसभा चुनाव में अपने नेतृत्व में हुई कांग्रेस की करारी हार पर पार्टी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चुनाव में खूब परिश्रम किया लेकिन अपनी मेहनत को वोटों में बदल नहीं सके। चुनाव परिणाम आने के बाद प्रियंका ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि 'लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।'
लल्लू बोले- जनमत ससम्मान स्वीकार : कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी खामोशी तोड़ी। अपने ट्वीट में लल्लू ने लिखा, 'जनमत को ससम्मान स्वीकार करता हूं। गरीबों-मजदूरों, वंचितों के हक-अधिकारों के लिए आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। सम्मानित जनता, संघर्ष के सार्थियों और कार्यकर्ताओं का ह्रïदय से आभार। लड़ेंगे-जीतेंगे...'
इससे अच्छी सरकार नहीं मिल सकती : भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सबके सभी हैं भाजपाई। भारतीय जनता पार्टी की जीत तुष्टीकरण की राजनीति, जाति के आधार पर राज्य को बांटने वालों के लिए यह जवाब है। हम 10 मार्च को जय श्री राम के साथ सरकार बना रहे हैं। इससे अच्छी सरकार नहीं मिल सकती।
"Hindu-Muslim-Sikh-Isai Sabke Sab Hein Bhaajpayee." This is an answer to all those who divided (the state) on the basis of appeasement politics, caste. We are forming govt with 'Jai Shree Ram' on March 10...; can't get a better government than this: BJP leader Aparna Yadav pic.twitter.com/dxm0tWNZfL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
रीता बहुगुणा जोशी बोलीं- जनता ने विकास और शांति व्यवस्था को दिया वोट : प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने यूपी में पार्टी की बढ़त के बाद कहा कि जनता ने विकास और शांति व्यवस्था के लिए वोट दिया है। उत्तर प्रदेश में 30 साल बाद पहली बार लगातार किसी एक पार्टी की सरकार दूसरी बार बनने जा रही है। हमें उम्मीद है कि जब तक गिनती खत्म होगी तब तक हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
बुलडोजर से सामने सब खत्म : मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि पहले से ही पता था कि हमारी सरकार बनेगी। हमने विकास के हर पहलू के लिए काम किया है, यही वजह है कि जनता हम पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर के सामने कुछ भी नहीं आ सकता, क्योंकि यह एक मिनट में सब कुछ खत्म कर सकता है, चाहे साइकिल हो या कुछ और।
#UttarPradeshElections | We already knew our govt will form; we have worked for every developmental aspect, which is why the public trust us... nothing can come in front of a bulldozer, as it can finish everything within a minute, be it cycle or anything else: BJP MP Hema Malini pic.twitter.com/hD3go614XB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
भाजपा की जीत रामराज्य की शुरुआत : गोरखपुर के सांसद और भाजपा नेता रवि किशन ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि मोदी जी की यह शिक्षा कि पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों को हमेशा जमीन पर काम करना चाहिए, हमें यह जीत दिलाई है। यह राम राज्य की शुरुआत है।