पुंछ में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी JCB; चालक की मौत
पुंछ के चंडक गांव में एक जेसीबी दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। तगला लिंक रोड पर काम करते समय जेसीबी चट्टान से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। घायल चालक, ताहिर हुसैन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-1763370001973.webp)
पुंछ में गहरी खाई में गिरी JCB। फोटो जागरण
संवाद सहयोगी, पुंछ। नगर से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित गांव चंडक में एक जेसीबी दुर्घटना में चालक की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद पुंछ जिले के चंडक गांव में तगला लिंक रोड की कटाई कार्य में लगी जेसीबी संख्या जेके12ऐ-5102 एक चट्टान से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जेसीबी सड़क से गिरकर लगभग पचास फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल चालक को गंभीर हालत में राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक चालक की पहचान ताहिर हुसैन पुत्र मुहम्मद मुश्ताक निवासी साब्जियां पुंछ के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गांव कनकोट क्षेत्र में रहकर जेसीबी चला रहा था। पुंछ पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना स्थानीय समुदाय में शोक का कारण बनी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।