23 करोड़ की धनराशि से रामपुर में क्या-क्या बदलेगा? विकास के होंगे बड़े कार्य; जानिए पूरी प्लानिंग
Rampur Nagar Palika | Rampur Development | रामपुर नगर पालिका को 15वें वित्त आयोग से 23 करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट का उपयोग शहर में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा जिसमें नाली सड़क और नाला निर्माण शामिल हैं। पालिका सड़कों के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण पर भी ध्यान दे रही है। योजना बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी जिसके बाद कार्य शुरू होंगे।

जागरण संवाददाता, रामपुर। नगर पालिका को 15 वें वित्त के 23 करोड़ रुपये प्राप्त हो गए हैं। पालिका इस बजट से शहर में विकास कार्य कराएगी। इसके तहत पालिका ने कविकास कार्य के लिए खाका तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्दी विकास कार्य की रुपरेखा बना ली जाएगी।
नगर पालिका को राज्य वित्त आयोग व 15 वें वित्त से बजट विकास कार्य कराने एवं स्टाफ की सेलरी आदि के लिए प्रात होता है। हाल में पालिका को इस बार 15 वें वित्त से 23 करोड से अधिक की धनराशि प्राप्त होगी। नगर पालिका इस धनराशि से नाली, सड़क, नाला निर्माण आदि के विकास कार्य करा सकती है। इसका खाका तैयार कराया जा रहा है। इस बजट से नगर में क्या-क्या विकास कार्य कराया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने 15 वें वित्त से 23 करोड रुपये का बजट मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इससे विकास कार्य कराए जाएंगे। इसकी कार्ययोजना बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। उनकी अनुमति के बाद ही कार्य कराए जाएंगे।
नगर पालिका सड़कोंं के सुंदरीकरण व चौडीकरण पर अधिक ध्यान दे रही है। अभी जिन स्थानों पर अभियान चलाकर पुरानी दुकानों को ध्वस्त कर भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है। वहां भी पालिका की योजना विकास कार्य कराने की है।
इसी तरह नगर में कुछ अन्य स्थानों व कालोनियों में भी विकास कार्य कराने की योजना है। जिनकी रूप रेखा तैयार की जा रही है। उसके बाद जिलाधिकारी की अनुमति लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।