विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

100 दिन में हमने जमीन पर वह बदलाव दिखाया, जो पिछली सरकार 10 साल में नहीं दिखा सकी: प्रवेश वर्मा

By Jagran NewsEdited By: Kushagra Mishra
Published: Wed, 11 Jun 2025 06:03 PM (IST)

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया और मुफ्त जल ...और पढ़ें

लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने निशुल्क जल एटीएम का उद्घाटन किया।
लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने निशुल्क जल एटीएम का उद्घाटन किया।

HighLights

  1. दरियागंज स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में किया नए जल एटीएम का उद्घाटन
  2. पंडारा रोड के राजकीय स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया
  3. दिल्ली सरकार की एक पेड़ मां के नाम पहल ने पर्यावरण और मातृत्व को जोड़ा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के जल एवं लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को पौधारोपण और निशुल्क जल एटीएम का उद्घाटन किया।

पंडारा रोड स्थित राजकीय स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर उन्होंने इसे मातृत्व और पर्यावरण को जोड़ने वाली एक भावनात्मक और व्यवहारिक पहल बताया।

उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ अवश्य लगाएं और हरियाली बढ़ाने में भागीदार बनें।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने निशुल्क जल एटीएम का शुभारंभ किया

इसी दिन दरियागंज स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में मंत्री ने निशुल्क जल एटीएम का उद्घाटन किया। जो प्रतिदिन सैकड़ों छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगा।

यह योजना हीट एक्शन प्लान 2025 के तहत गर्मी के मौसम में जल सुलभता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

प्रवेश वर्मा ने बताया कि सरकार अगले एक वर्ष में 1000 जल एटीएम लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है जिससे प्रतिदिन 10 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। ये एटीएम ऊर्जा-कुशल, तापमान नियंत्रित और कम रखरखाव वाले हैं।

जल संकट से निपटने को प्रतिबंध, यह तो सिर्फ शुरुआत

उन्होंने कहा सिर्फ 100 दिनों में हमने जमीन पर वह बदलाव दिखाया है जो पिछली सरकार 10 साल में नहीं दिखा सकी।

उन्होंने बताया कि जल संकट की रोकथाम, स्वच्छ जल आपूर्ति और पर्यावरणीय जागरूकता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।

उन्होंने इस दौरान जनता को आश्वस्त भी किया कि दिल्ली सरकार गर्मी और जल संकट से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह प्रयास तो केवल शुरुआत है।