विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात जन्मों तक साथ निभाने के लिए थे वचन, अब टूटे सभी रिश्ते... पत्नी ने पति और सास पर केस कराया दर्ज

Published: Sun, 18 May 2025 09:39 AM (IST)

मेरठ के पल्लवपुरम में एक महिला रीनू रानी ने अपने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज ...और पढ़ें

Meerut News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Meerut News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. दहेज उत्पीड़न का आरोप
  2. पति और सास पर केस दर्ज
  3. वैवाहिक जीवन महज 12 साल ही चल पाया

जागरण संवाददाता, मोदीपुरम/मेरठ। पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर दंपती सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ पाने की कसमें खाते हैं। मगर, घरेलू जीवन की शुरुआत होते ही छोटी-छोटी बातों पर मन मुटाव के साथ विवाद इतना बढ़ जाता है कि एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पल्लवपुरम थाने में दर्ज हुआ, जहां दंपती का वैवाहिक जीवन महज 12 साल ही चल पाया। विवाहिता ने अपने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कराकर बच्चों संग अलग रह रही है।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में भरत विहार निवासी रीनू रानी ने अपने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रीनू ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 जुलाई 2013 को रायल पार्क एक्सटेंशन पल्लवपुरम निवासी चंचल कुमार उर्फ बिट्टू संग हुई थी। कहा कि पति मजदूरी करता है। दंपती के एक बेटा और एक बेटी है।

महिला का आरोप, दहेज की मांग करता है पति और पीटता है

आरोप है कि शादी के बाद से पति और सास उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करने लगे। लगातार दहेज की मांग करते। विरोध करने पर पति उसे पीटता। शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के बाद विवाहिता बीमार रहने लगी। 26 जनवरी 2025 को पति व सास ने उसे पीटकर बच्चों संग घर से बाहर निकाल दिया। दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। इन तमाम आरोपों को लगाते हुए रीनू की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि दंपती में घरेलू विवाद है। समझाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे दंपती का घर न बिगड़े। ऐसा न होने पर आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ेंः International Museum Day: ताजमहल या किला सभी में पर्यटकों की फ्री एंट्री, आज स्मारकों की टिकट विंडो बंद

ये भी पढ़ेंः कर्ज में डूबे कारीगर ने उठाया ऐसा कदम, मच गई खलबली... सराफा कारोबारियों का पांच करोड़ का सोना लेकर फरार