Delhi-NCR Weather: दिल्ली में तापमान में हो रही बढ़ोतरी, सर्दी के लिए अभी करना होगा थोड़ा इंतजार
दिल्ली में अभी सर्दी के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि बारिश के बाद तापमान में फिर से वृद्धि हो रही है। आसमान साफ रहने से धूप निकल रही है और गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। हवा की गुणवत्ता संतोषजनक है, लेकिन बारिश थमने के बाद प्रदूषण में थोड़ी वृद्धि हुई है।
-1760032670651.webp)
दिल्ली में सर्दियों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना हाेगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बार बार करवट ले रहे मौसम के बीच दिल्ली में सर्दियों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना हाेगा। कारण, वर्षा का दौर खत्म के बाद एक बार फिर तापमान में वृद्धि होने लगी है। आसमान साफ रहने के कारण धूप भी रोज निकल रही है तो हल्की गर्मी का एहसास भी होने लगता है। अभी हफ्ते भर तक इसमें बदलाव के कोई आसार भी नहीं लग रहे हैं।
बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 96 से 57 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 27.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। धूप भी निकली रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 19 डिग्री रहने के आसार हैं। 15 अक्टूबर तक हर राेज ही ऐसा मौसम बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
वहीं, मौसम की मेहरबानी से राजधानी की हवा लगातार साफ-सुथरी बनी हुई है। लेकिन वर्षा का दौर थम जाने पर अब इसमें धीरे धीरे वृद्धि होने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 100 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि एक दिन पहले की तुलना में इसमें कुछ वृद्धि देखने को मिली। बुधवार को यह 81 के अंक पर रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 19 अंकों का इजाफा हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।