Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला में 1.75 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में 7वां आरोपित गिरफ्तार, साइबर थाना पुलिस ने अमृतसर से किया अरेस्ट

    By Adesh Choudhary Edited By: Suprabha Saxena
    Updated: Mon, 13 Oct 2025 05:39 PM (IST)

    पंचकूला साइबर पुलिस ने 2024 में दर्ज 1.75 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में अमृतसर के हैरी नामक सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता को फेसबुक पर शेयर बाजार में निवेश का विज्ञापन दिखा, जिसके बाद उसे व्हाट्सएप पर दोगुना लाभ का लालच दिया गया। इस धोखे में आकर उसने बड़ी रकम का निवेश किया और ठगी का शिकार हो गया। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

    Hero Image

    साइबर थाना पुलिस ने अमृतसर निवासी हैरी को किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। वर्ष 2024 में दर्ज एक साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने सातवें आरोपित अमृतसर निवासी हैरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामला 1.75 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा है।

    पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार 5 जुलाई 2024 को शिकायतकर्ता को फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसे उसने लाइक किया। इसके बाद उसे व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुआ, जिसके जरिये उसे शेयर बाजार में निवेश कर दुगुना लाभ कमाने का लालच दिया गया। इसी झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने बड़ी राशि का निवेश कर दिया और कुल मिलाकर उससे 1.75 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 व 61 के तहत मामला दर्ज किया गया था। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस ने 16 दिसंबर को दो आरोपितों सिरसा निवासी कृष्ण कुमार और सुभाष को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 11 जुलाई 2025 को पुलिस ने तीसरे आरोपित सिरसा निवासी संजय कुमार उर्फ बाक्सर को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपितों की जानकारी जुटाई गई। उसके बाद चौथे आरोपित सिरसा निवासी तेजेन्द्र पाल सिंह को 27 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। तीन अक्टूबर को पांचवें आरोपित अमृतसर निवासी हरजीत सिंह को और छठे आरोपहज परविन्द्र को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अन्य संदिग्धों की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।