Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौज मस्ती का गढ़ अब फुकेत में

    By Edited By: Updated: Wed, 03 Apr 2013 04:25 PM (IST)
    Hero Image

    वैसे तो पूरा थाईलैंड मस्ती के अलग-अलग रंगों से सजा है। लेकिन उनमें भी फुकेत सबसे खास है। फुकेत थाईलैंड का सबसे बड़ा द्वीप है। दुनिया के कई सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक इसके आसपास हैं। सैलानियों के बीच फुकेत का इतना बड़ा आकर्षण है कि पर्यटन ने इसे थाईलैंड का सबसे समृद्ध इलाका बना दिया है। किसी चहकते तटीय शहर के सारे गुण इसमें हैं। बीच पर तमाम तरह की गतिविधियां का मजा लिया जा सकता है, जिनमें स्नोर्कलिंग, डाइविंग, जेट-स्कीइंग, पैरासेलिंग आदि प्रमुख हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाईलैंड के बीच रिजॉर्टो में से पत्रया के बाद फुकेत की नाइटलाइफ सबसे चमक-दमक वाली है। यहां भी पाटोंग बीच सबसे सक्रिय है। गो-गो बार के अलावा यहां कई अन्य बार, डिस्को व रेस्तरां भी हैं। फुकेत के तमाम बीचों पर प्रसिद्ध थाई मसाज या फुट मसाज का भी आनंद लिया जा सकता है। यहां का थीम पार्क फेंटेसिया 140 एकड़ में फैला है और अद्भुत स्टेज प्रदर्शनों और स्पेशन इफेक्ट्स के जरिये थाई संस्कृति से आपको रु-ब-रु कराता है। यहां के आनंद में आपको लास वेगास जैसा आभास होगा। इसके अलावा भी यहां कई और फन व थीम पार्क हैं।

    कैसे जाएं: अभी तक फुकेत जाने के लिए पहले बैंकाक जाना होता था। लेकिन अब दिल्ली व मुंबई से सप्ताह में दो बार थाई एयरवेज की थाई स्माइल सेवा की सीधी उड़ानें हैं। दरअसल भारत में किसी शहर से फुकेत के लिए यह पहली सीधी उड़ानें हैं।

    यानी अगर आपको केवल फुकेत जाकर अपनी छुटियां बितानी हैं तो उसके लिए बैंकाक जाने की कोई जरूरत नहीं। समय व धन, दोनों की बचत है। लेकिन अगर आप बैंकाक घूमकर फुकेत जाना चाहते हैं तो बैंकाक से फुकेत के लिए उड़ानें भी हैं और बसें भी। इसके अलावा फुकेत कई क्रूज जहाजों के रास्ते पर भी है। यानी आप सिंगापुर या पेनांग से समुद्र के रास्ते किसी क्रूज पर भी फुकेत आ सकते हैं।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर