पटक-पटक के जोरदार धुलाई करते हैं ये Washing Machine जर्म्स और बैक्टिरिया की, धांसू फीचर्स और कीमत 20,000 से कम
वॉशिंग मशीन आपके कपड़े के धोने के काम को आसान बनाने का कार्य करता है और यह आपको चमचमाते और धुले हुए कपड़े देता है। आज भारत में टॉप लोड फ्रंट लोड फुली ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक ये सभी अलग-अलग टाइप की वाशिंग मशीन उपलब्ध हैं और यहां हम उन Washing Machine के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी कीमत 20000 रुपए से कम है।
![पटक-पटक के जोरदार धुलाई करते हैं ये Washing Machine जर्म्स और बैक्टिरिया की, धांसू फीचर्स और कीमत 20,000 से कम](https://www.jagranimages.com/images/newimg/21052024/21_05_2024-washing_machine_under_20000_23722203.jpg)
आजकल लोग अपनी लाइफ में इतने बिजी हो गए हैं कि हमारे पास अपनी ही कामों को करने के लिए समय नहीं मिल पाता है, क्योंकि हमें अपने कामों को निपटाने के लिए समय निकालना कठिन हो जाता है। जो लोग आफिस में काम करते हैं, उनके लिए तो कपड़े धोना बहुत मुश्किल हो जाता है। हालाँकि अगर आप अपने लिए घर के लिए एक नए वॉशिंग मशीन को खरीदते हैं, तो यह आपका काम काफी आसान बना सकता है। ये दाग-धब्बों को आसानी से हटा भी सकते हैं। साथ ही कई तो ऐसे भी मॉडल शामिल हैं, जो कपड़ों को भी सुखा देता है। यही कारण है कि आज के दौर में Washing Machine सबसे महत्वपूर्ण एप्लाएंस में से एक बन गया है।
ऐसे में अगर आप अपने लिए एक नए वॉशिंग मशीन को खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं हैं, क्योंकि इस लेख में हम आपको उन वॉशिंग मशीन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 20 हजार से भी कम है। यहां बताए गए वॉशिंग मशीन कठोर पानी में भी कार्य करता है और यह कपड़ों की गुणवत्ता व कलर को नुकसान पहुंचाए बिना भी साफ करता है, जिसके कारण कपड़े टिकाऊ रहते हैं। ये वॉशिंग मशीन कई प्रकार के कपड़ों के लिए आदर्श है और इनमें आप कंबल भी धो सकते हैं।
20000 के अंदर वॉशिंग मशीन : Washing Machine Under 20000
तो आपको किसी भी प्रकार की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और नीचे दिए जा रहे वॉशिंग मशीन की सूची को देखिए और अपने लिए सबसे अच्छे विकल्प की जांच करिए।
1. LG 7 Kg 5 Star Semi Automatic Washing Machine
एलजी का यह वॉशिंग मशीन आपके लिए 3 वॉश प्रोग्राम के साथ आता है, जो छोटी और मीडियम साइज की फैमिली के लिए आदर्श है। यह कपड़ों के कलर और क्वालिटी से समझौता किए बिना दमदार धुलाई देता है और यह हाई आरपीएम पर घूमने वाले स्पिन टब के साथ कपड़ों को धोने का काम करता है।
इसका ऑल-क्लियर पाइप्स और लिंट फिल्टर कपड़े धोते समय निकलने वाले लिंट को इकट्ठा कर लेता है और कपड़े को फटने भी नहीं देता है। LG Washing Machine Price: Rs 11,490.
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - एलजी
- क्षमता - 7 किलो
- पावर रेटिंग - 5 स्टार
- वॉश प्रोग्राम - 7
- स्पिन स्पीड - 1300 RPM
सुविधाएं
- एंटी वाइब्रेशन रबर
- रस्ट फ्री प्लास्टिक बेस
2. Samsung 6 kg, 5 Star Semi Automatic Washing Machine
सैमसंग अपनी इस वॉशिंग मशीन को सेमी-ऑटोमेटिक टॉप लोड यूनिट में पेश करती है और यह कम पानी और बिजली की खपत के साथ दमदार धुलाई देती है। इस मशीन में 6 किलो की क्षमता है, जो इसे छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त बनाता है।
साथ ही यह 700 आरपीएम की स्पीड पर कपड़ों को तेजी से सुखाता है। इसमें 3 वॉश प्रोग्राम की सुविधा है और यह एयर टर्बो ड्राईिंग के साथ आता है, जो कि पानी को जल्दी निकाल देता है। आसान संचालन के लिए इसे 4 व्हील मिला है। Samsung Washing Machine Price: Rs 9,090.
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - सैमसंग
- क्षमता - 6 किलो
- पावर रेटिंग - 5 स्टार
- वॉश प्रोग्राम - 8
- स्पिन स्पीड - 700 RPM
सुविधाएं
- एयर टर्बो ड्राईिंग
- स्टेनलेस स्टील ड्रम
3. Whirlpool 6 Kg 5 Star Fully Automatic Washing Machine
यह फुली ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन आपके कपड़ों के कलर व क्वालिटी से समझौता किए बिना दमदार धुलाई देने का कार्य करता है और इसका ZPF तकनीक इसे इस्तेमाल करने में आसान बनाता है। Whirlpool ब्रांड का यह वॉशिंग मशीन 6 किलो की क्षमता के साथ आता है, जो कि छोटे और मध्यम आकार की फैमिली के लिए आदर्श बनाता है।
चूंकि यह एक 5 स्टार की पावर रेटिंग वाला प्रोडक्ट है, जो सीरीज में सबसे ज्यादा दक्ष है। यह 740 आरपीएम की उच्च स्पिन स्पीड से तेजी से कपड़ों को सूखाता है। इस वॉशिंग मशीन को 8 वॉश प्रोग्राम मिलता है। Whirlpool Washing Machine Price: Rs 14,120.
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 6 किलो
- पावर रेटिंग - 5 स्टार
- वॉश प्रोग्राम - 8
- स्पिन स्पीड - 740 RPM
सुविधाएं
- एक्वा स्टोर
- ऑटो टब क्लीन
4. Godrej 6.5 Kg 5 Star Top Load Washing Machine
गोदरेज ब्रांड की फुली ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन अपनी बेहतरीन धुलाई गुणवत्ता और किफायती कीमत के लिए जाना जाता है और यह इस्तेमाल करने में आसान है। इसकी क्षमता 6.5 किलो है और इस तरह यह 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त है।
यह Washing Machine Under 20000 आपके लिए 5 स्टार की पावर रेटिंग के साथ आता है, जो इसे सीरीज में सबसे दक्ष व बिजली की कम खपत वाला मॉडल बनाता है। इसके मोटर पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है और य़ह 700 आरपीएम पर उच्च स्पिन स्पीड स्पिन साइकिल के दौरान कपड़ों से बेहतर पानी निकालने में मदद करती है। इसमें 5 वॉश प्रोग्राम की सुविधा है। Godrej Washing Machine Price: Rs 12,990.
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - गोदरेज
- क्षमता - 6.5 किलो
- पावर रेटिंग - 5 स्टार
- वॉश प्रोग्राम - 5
- स्पिन स्पीड - 700 RPM
सुविधाएं
- चाइल्ड लॉक
- ऑटो बैलेंस सिस्टम
5. Panasonic 6 Kg 5 Star Top Load Washing Machine
पैनासोनिक ब्रांड का यह फुली टॉप लोड वॉशिंग मशीन बेहतरीन धुलाई गुणवत्ता देने का कार्य करता है और यह इस्तेमाल करने में काफी आसान है। इसमें 6 किलो की क्षमता है और चूंकि यह एक 5 स्टार की पावर रेटिंग वाला प्रोडक्ट है, इसलिए यह बिजली पानी की कम खपत पर दमदार काम करता है।
इसके उत्पाद पर 2 वर्ष और मोटर पर 10 वर्ष का वारंटी है और यह 680 आरपीएम की स्पिन स्पीड पर जल्दी सुखाता है। इसमें 8 वॉश प्रोग्राम की सुविधा है और वॉशर में मैजिक फिल्टर है, जो कि कपड़ों को गंदगी मुक्त हो जाता है। Panasonic Washing Machine Price: Rs 13,990.
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - पैनोसोनिक
- क्षमता - 6 किलो
- पावर रेटिंग - 5 स्टार
- वॉश प्रोग्राम - 8
- स्पिन स्पीड - 680 RPM
सुविधाएं
- मैजिक फिल्टर
- स्टेनलेस स्टील ड्रम
अमेजन स्टोर पर सभी वॉशिंग मशीन के लिए Click करें यहां.
Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।