नहीं है Smart TV लेने का बजट? ये Fire TV Stick पुरानी टीवी पर देंगे प्राइम पर मिर्जापुर 3 देखने का टिकट
Amazon Fire TV Stick एक मीडिया प्लेयर डिवाइस है जो किसी गैर-स्मार्ट टीवी को स्मार्ट टीवी सुविधाएँ प्रदान कर सकता है। तो कहने का अर्थ है कि अगर आपके पास नई स्मार्ट टीवी खरीदने का पैसा नहीं है तो आप इस पर विचार कर सकते हैं। ये फायर टीवी स्टिक में आपका सारा मैटेरियल समाहित है और यह पूरी तरह से पोर्टेबल हैं।
अमेजन फायर स्टिक लोकप्रिय शॉपिंग साइट Amazon.com द्वारा विकसित एक डिजिटल मीडिया प्लेयर और माइक्रोगेम कंसोल है। इन फायर टीवी स्टिक को एचडी टीवी पर ऑडियो और वीडियो कंटेंट को स्ट्रीम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सिस्टम यूजर्स को कई तरह के वीडियो गेम खेलने की भी अनुमति देता है तथा कई ओटीटी ऐप्स को देखने की सुविधा देता है। इन टीवी फायर स्टिक को ऑप्टिकल और HDMI ऑडियो आउटपुट के साथ डॉल्बी डिजिटल प्लस और 1080p प्लेबैक के साथ 5.1 सराउंड साउंड का सपोर्ट मिलता है। साथ ही इन नए जमाने की फायर स्टिक में Alexa वॉयस कंट्रोल की भी सुविधा होती है।
मोटा-मोटा कह सकते हैं कि Amazon Fire TV Stick एक मीडिया प्लेयर डिवाइस है, जो किसी गैर-स्मार्ट टीवी को स्मार्ट टीवी वाली सुविधाएँ प्रदान करने में मदद करता है। कहने का अर्थ है कि अगर आपके पास नई स्मार्ट टीवी खरीदने का पैसा नहीं है, तो आप इसे ला सकते हैं। इनमें आपके लिए कई कंटेंट समाहित होता है और यह पूरी तरह से पोर्टेबल हैं। इसके लिए आप बस अपने डिवाइस को प्लग करें और आनंद ले सकते हैं। आप अपने किसी भी पसंदीदा वीडियो तक तुरंत पहुँच के लिए इसे किसी भी नॉन- स्मार्ट टेलीविजन से कनेक्ट कर सकते हैं।
फायर टीवी स्टिक (Fire TV Stick): कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
अमेजन फायर Television स्टिक वास्तव में रोकु और क्रोमकॉस्ट जैसे अन्य लोकप्रिय स्ट्रीमिंग डिवाइस से प्रतिस्पर्धा करता है। ये USB पोर्ट के ज़रिए आपके HDMI TV से कनेक्ट होते हैं। ये हाई-फाई के जरिए कनेक्ट होता है और ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल के साथ आता है।
1.Amazon Fire TV Stick Lite
भारत में इस स्टिक को बड़े पैमाने पर पसंद किया जाता है और यही वजह है कि अमेजन पर यूजर्स ने इसे 5 में से 4.5 स्टार की दमदार रेटिंग दी है। इसे वॉइस कंट्रोल के साथ पेश किया जाता है, जिसकी वजह से आप इसे वॉइस के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। यह सबसे किफायती फायर टीवी स्टिक है, जो कि फुल एचडी में शॉर्प स्ट्रीमिंग का आनंद देता है।
इसके साथ आप अपनी पुरानी टीवी में प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज़्नी+ हॉटस्टार, ZEE5, सोनी लिव, सन NXT, ALT बालाजी और डिस्कवरी आदि को देख सकते हैं। Amazon Stick Price: Rs 3,499.
2. Amazon Fire TV Stick with Alexa Voice Remote
यह भी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्टिक में से एक है और यह फुल एचडी में शॉर्प स्ट्रीमिंग के लिए दूसरे जेनरेशन की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल है। इसमें पावर और वॉल्यूम बटन के साथ एलेक्सा वॉयस रिमोट शामिल है। यह आपको सभी ऐप्स में शो खोजने और लॉन्च करने के लिए अपनी आवाज का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।
सभी नए प्रीसेट बटन आपको तुरंत पसंदीदा ऐप्स पर ले जाता है। साथ ही आप एक ही रिमोट से अपने टीवी और साउंडबार पर पावर और वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते हैं। डॉल्बी एटमॉस के साथ यह शानदार होम थिएटर ऑडियो की सुविधा देता है। Amazon Fire TV Stick Price: Rs 4,499.
और भी पढ़ें: 65 इंच ओएलइडी टीवी (65 Inch OLED TV).
3. All-new Amazon Fire TV Stick 4K
अब आप मैच से लेकर प्रीमियर तक, सिनेमैटिक 4K अल्ट्रा एचडी के सपोर्ट के साथ वह सब कुछ अनुभव कर सकते हैं, जो आप चाहते हैं। आप यहां डॉल्बी विजन और एचडीआर 10+ के सपोर्ट के साथ वाइब्रेंट कलर और ब्राइटनेस का अनुभव कर सकते हैं। इसमें डॉल्बी एटम्स के साथ इमर्सिव आडियो की सुविधा मिलती है और इसका वाई-फाई 6 सहज स्ट्रीमिंग देता है। आप इस 4K स्ट्रीमिंग को फायर टीवी स्टिक 4K के साथ अपने घर को अपग्रेड कर सकते हैं।
यह शॉर्प ऐप स्टार्ट और ज्यादा सिंपल नेविगेशन के लिए क्वाड-कोर 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसके कारण अच्छी चीज़ों तक पहुंचना और भी आसान हो जाता है। Amazon TV Stick Price: Rs 5,999.
4. Certified Refurbished Fire TV Stick 4K
यह फायरटीवी स्टिक आपको डॉल्बी विजन, एचडीआर और एचडीआर10+ के सपोर्ट के साथ वाइब्रेंट 4K अल्ट्रा एचडी का आनंद देता है। आप नए जेनरेशन के एलेक्सा वॉयस रिमोट के साथ अपने कंटेंट को लॉन्च और कंट्रोल कर सकते हैं। अपने टीवी को कंट्रोल करने के लिए समर्पित पावर, वॉल्यूम और म्यूट बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप इसके साथ हजारों फिल्मों और टीवी एपिसोड को देख सकते हैं और यह प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, ज़ी5, सोनी लिव और ऐप्पल टीवी को भी सपोर्ट करता है। Fire TV Stick Price: Rs 3,849.
5. Seven Compatible for Amazon Fire Tv Stick
यह स्टिक नेविगेशन बटन के साथ आता है, जिससे आप टीवी इंटरफ़ेस के चारों ओर आसानी से घूम सकते हैं। इसमें सेलेक्ट और ओके बटन भी है, जिसका इस्तेमाल सेलेक्ट की पुष्टि करने और ऐप्स के भीतर या टीवी होम स्क्रीन पर कार्रवाई शुरू करने के लिए किया जाता है। इसमें होम बटन भी है, जो बटन दबाने पर आपको टीवी की होम स्क्रीन पर पहुंचने में मदद करता है, जिसके कारण जहां आप ऐप्स, सेटिंग्स और सर्च तक पहुंच सकते हैं।
इसमें बैक बटन भी है, जो आपको पिछली स्क्रीन पर वापस जाने या वर्तमान ऐप या मेनू से बाहर निकलने की सुविधा देता है। Fire Tv Stick Price: Rs 499.
अमेजन पर सभी टीवी स्टिक के लिए Click करें यहां.
Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।