ये Android TV करते हैं Google TV के दांत खट्टे, चौतरफा होता है इनका गुणगान
Best Android TV In India - आमतौर पर ज्यादातर घरों के लोग अपनी टीवी में आकर्षक डिज़ाइन किफायती कीमत के साथ आधुनिक सुविधाओं की मांग करते हैं और एंड्रॉइड टीवी प्लेटफार्म वाले टीवी सेट इस डिमांड को पूरा भी करते हैं। अब आप कई मनोरंजन ऐप्स जिनका आप अपने स्मार्टफोन पर आनंद लेते हैं उसे बड़ी स्क्रीन पर भी देख सकते हैं।
Best Android TV In India: पिछले कुछ सालों में टेलीविजन सेट के क्षेत्र में बहुत बदलाव आया है और अब हमारे टीवी काफी स्मार्ट हो चुके हैं, जिन्हें अपने स्मार्टफोन की तरह चलाया जा सकता है। इस कार्य को एंड्राइड टीवी प्लेटफार्म ने आसान किया है। बताने की जरूरत नहीं है कि Android TV वास्तव में गूगल का स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म है और यह एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस प्रकार के Television सेट को गूगल प्ले स्टोर के साथ पेश किया जाता है, जहां अपनी पसंद के बहुत सारे ऐप को डाउनलोड या इनस्टॉल किया जा सकता है।
आज भारत में बहुत सारे ऐसे बहुत सारे TV निर्माता हैं, जो Android TV की पेशकश करते हैं, लेकिन आपको शायद ही इनके बारे में ज्यादा जानकारी हो। इसलिए हम इस लेख में आपको Best Android TV In India और TV Price के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ताकि आपको खरीददारी करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। ये Smart TV आपको मनोरंजन के एक नए लेवल तक लेकर जाते हैं और इन्हें पैसा वसूल खूबियां मिलती हैं।
Best TV In India की भी करें जांच.
Best Android TV In India: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यूं तो बहुत सारे Television निर्माता हैं, जो एंड्राइड टीवी की पेशकश करते हैं, लेकिन यहां पर हम आपको चुनिंदा विकल्पों और टॉप रेटेड मॉडलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. Haier 109 cm (43 inches) 4K Smart LED Google TV
यह Haier Smart TV आपके लिए 43 इंच की स्क्रीन साइज में पेश किया जाता है और यह टीवी उन सभी सुविधाओं के साथ लैस की गई है, जो किसी नए जमाने वाली किसी नई टीवी में होना चाहिए। यह 4K TV नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे ओटीटी प्लेटफार्म को सपोर्ट करता है और अपने पावरफुल डॉल्बी ऑडियो स्पीकर के पूरे रूम को धमक से भर देता है। Haier LED TV Price: Rs 29,990.
प्रमुख खासियत
- 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- 3840x2160 की 4K रेजोल्यूशन
2. VW 80 cm (32 inches) HD Ready Android Smart LED TV
32 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस VW LED TV को यूजर्स ने 5 में से 4 स्टार की दमदार रेटिंग दी है और यह 1366x768 की एचडी रेडी रेजोल्यूशन, 60 hertz के रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ आती है। किफायती कीमत वाली इस 32 Inch Smart TV में प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, सावन जैसे कई प्लेटफार्म भी लाइव किए जा सकते हैं। VW Android TV Price: Rs 7,999.
प्रमुख खासियत
- 20 वॉट का साउंड
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- 1366x768 की एचडी रेडी रेजोल्यूशन
3. OnePlus 108 cm (43 inches) Smart Android LED TV
Y सीरीज वाली इस OnePlus Android TV को अमेजन पर 39 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने रेट किया है और यही वजह है कि इसे भी Best Android TV In India की लिस्ट में रखा गया है। यह 43 Inch Smart TV नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5, इरोज नाऊ, हॉटस्टार और जिओसिनेमा आदि को सपोर्ट करता हो और 20 वॉट के साउंड के साथ आता है। OnePlus Smart TV Price: Rs 24,999.
प्रमुख खासियत
- 20 वॉट का साउंड
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- 1920x1080 की एचडी रेडी रेजोल्यूशन
4. MI 138 cm (55 inches) X Series 4K Ultra HD Smart Android LED TV
यदि आप कम कीमत में बड़ी स्क्रीन पर एंटरटेनमेंट का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए 55 इंच की स्क्रीन साइज वाली यह MI 4K TV उपयुक्त है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस 55 Inch TV को अकेले अमेजन पर 41 हजार से भी ज्यादा लोगों ने रेट किया है और इसकी यूजर रेटिंग 4.2 स्टार है। MI Android TV Price: Rs 37,999.
प्रमुख खासियत
- 20 वॉट का साउंड
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- 3840x2160 की 4K रेजोल्यूशन
5. Redmi 164 cm (65 inches) 4K Ultra HD Android Smart LED TV
65 इंच की स्क्रीन साइज वाली यह Redmi LED TV भी इस Best Android TV In India की लिस्ट की एक बड़ी दावेदार है और अकेले अमेजन पर इसे 50 हजार से भी ज्यादा यूजर्स रेट किया है, जिसकी ओवरआल रेटिंग 4.2 स्टार की है। इस 65 Inch TV एलेक्सा के माध्यम से भी कंट्रोल किया जा सकता है। Redmi Smart TV Price: Rs 57,999.
प्रमुख खासियत
- 30 वॉट का साउंड
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- 3840x2160 की 4K रेजोल्यूशन
6. Acer 189 cm (75 inches) I Series 4K Ultra HD Android Smart LED TV
यदि आप अपने घर पर थोड़ा और बड़ी आकार की टीवी चाहते हैं और थोड़ा और पैसे खर्च करना चाहत हैं आपके लिए यह Acer 4K TV सबसे उपयुक्त विकल्प है। इस 75 इंच को अमेजन पर 11 हजार से भी ज्यादा लोगों ने रेट किया है और इसकी ओवरआल यूजर रेटिंग 4.4 स्टार की है। Acer LED TV Price: Rs 89,999.
प्रमुख खासियत
- 24 वॉट का साउंड
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- 3840x2160 की 4K रेजोल्यूशन
अमेजन पर Android Smart LED TV की जांच करें.
FAQ: एंड्राइड टीवी के बारे में पूछे जानें वाले प्रश्न
1. भारत का नंबर 1 टीवी ब्रांड कौन है?
भारत का नंबर 1 टीवी ब्रांड सोनी ब्रेविया है, जो कि एंड्राइड और गूगल दोनों प्लेटफार्म पर अपने टीवी सेट को पेश करता है। इस ब्रांड के Television सेट रियल पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड प्रदान करता है।
2. Android Smart TV क्या है?
दरअसल Android TV एक टीवी प्लेटफॉर्म है, जो कि एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होता है। इस प्रकार के Television सेट को गूगल प्ले स्टोर के साथ पेश किया जाता है, जहां अपनी पसंद के बहुत सारे ऐप को डाउनलोड या इनस्टॉल किया जा सकता है।
3. स्मार्ट टीवी में क्या क्या चलता है?
किसी स्मार्ट टीवी मेंइंटरनेट से सीधे वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, जिओसिनेमा और यूट्यूब आदि शामिल हैं। इसके अलावा इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Facebook, Twitter, Instagram को भी चलाया जा सकता है।
Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।