Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Wimbledon Final: विंबलडन को आज मिलेगी नई क्वीन, स्वियातेक और अमिनिसोवा के बीछ खेला जाएगा फाइनल

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 08:43 PM (IST)

    विंबलडन के महिला सिंगल्स फाइनल में इगा स्वियातेक और अमांडा अमिसिनोवा के बीच खेला जाएगा। शनिवार को सबसे पुराने ग्रैंडस्लैम विंबलडन को नई महिला चैंपियन मिलेगी। ये दोनों ही खिलाड़ी पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची हैं। ये लगातार आठवां साल है जब महिला सिंगल्स में नई चैंपियन बनेगी।

    Hero Image
    विंबलडन में महिला सिंगल्स का खेला जाएगा फाइनल।

     जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। लंदन के ऐतिहासिक ऑल इंग्लैंड टेनिस क्लब पर खेले जाने वाले सबसे पुराने ग्रैंडस्लैम विंबलडन को आज नई महिला चैंपियन मिलेगी। शनिवार को होने वाला फाइनल मुकाबला पोलैंड की इगा स्वियातेक और अमेरिका की अमांडा अमिसिनोवा के बीच खेला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये दोनों ही खिलाड़ी पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची हैं। ये लगातार आठवां साल है जब महिला सिंगल्स में नई चैंपियन बनेगी यानी कोई भी महिला खिलाड़ी 2016 के बाद यहां दो बार खिताब नहीं जीत सकी है। तब सेरेना ने विलियम्स ने सातवीं बार ग्रास कोर्ट पर खिताब जीता था।

    इगा स्वियातेक (पोलैंड)

    विश्व रैंकिंग: 4

    उम्र: 24 साल

    ग्रैंडस्लैम खिताब: 5 (फ्रेंच ओपन: 2020, 2022, 2023, 2024, यूएस ओपन: 2022)

    2025 में जीत-हार रिकार्ड: 35-11

    पसंदीदा शॉट। ड्रॉप शॉट

    विंबलडन 2025 सेमीफाइनल में बेलिंडा बेंचिच को 6-2, 6-0 से हराया।

    अमांडा अनिसिमोवा (अमेरिका)

    विश्व रैंकिंग: 12

    उम्र: 23 साल

    ग्रैंडस्लैम खिताब: 0

    2025 में जीत-हार रिकॉर्ड: 25-12 (1 खिताब)

    पसंदीदा शॉट: बैकहैंड डाउन द लाइप

    विंबलडन 2025 सेमीफाइनल में एरिना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया।

    बीते सात साल में विंबलडन

    • 2017- गर्बाइन मुरुगुजा, स्पेन
    • 2018- एंजलिक कर्बर, जर्मनी
    • 2019- सिमोना हालेप, रोमानिया
    • 2021- एशले बार्टी, ऑस्ट्रेलिया
    • 2022- एलिना रिबाकीना, कजाखस्तान
    • 2023- मार्केटा वोंद्रोसोवा, चेक गणराज्य
    • 2024- बारबोरा क्रेजिकोवा, चेक गणराज्य

    (नोट 2020 में कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट नहीं हुआ) 9 खिताब है अमेरिका की मार्टिना नवरातिलोवा के नाम। उन्होंने पहली बार 1978 में और अंतिम बार 1990 में खिताब जीता था।