Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Wimbledon 2025: इगा स्वियातेक पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में, फोगनिनी ने लिया संन्यास

    By Agency Edited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 09 Jul 2025 10:31 PM (IST)

    स्वियातेक पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं जिनमें से चार खिताब उन्होंने फ्रेंच ओपन की लाल मिट्टी पर और एक यूएस ओपन की हार्ड कोर्ट पर जीता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के हार्ड कोर्ट पर भी दो बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। हालांकि ऑल इंग्लैंड क्लब की घास वाली को‌र्ट्स उनके लिए अब तक सबसे मुश्किल साबित हुई थीं।

    Hero Image
    इगा स्वियातेक ने विंबलडन के सेमीफाइनल में बनाई जगह।

     लंदन, एपी। आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने विंबलडन के सेमीफाइनल में पहली बार प्रवेश किया। जब उन्होंने 19वीं वरीयता प्राप्त ल्यूडमिला समसोनोवा को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से मात दी। यह मुकाबला बुधवार को हुआ, जिसमें शुरुआत में स्वियातेक ने आसानी से बढ़त बनाई, लेकिन बाद के क्षणों में थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वियातेक पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं, जिनमें से चार खिताब उन्होंने फ्रेंच ओपन की लाल मिट्टी पर और एक यूएस ओपन की हार्ड कोर्ट पर जीता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के हार्ड कोर्ट पर भी दो बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। हालांकि, ऑल इंग्लैंड क्लब की घास वाली को‌र्ट्स उनके लिए अब तक सबसे मुश्किल साबित हुई थीं।

    साल 2023 में मिली थी हार

    हालांकि, उन्होंने 2018 में यहां जूनियर चैंपियनशिप जीती थी। इससे पहले विंबलडन के महिला वर्ग में अपनी पांच प्रस्तुतियों में वह केवल एक बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंच पाई थीं, जहां वह 2023 में हार गई थीं। लेकिन अब 24 वर्षीय पोलैंड की यह खिलाड़ी घास पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं, जिसका श्रेय काफी हद तक इस सतह पर बेहतर संतुलन बनाने में मिली सहजता को जाता है।

    फ्रेंच ओपन में भी मिली थी मात

    विंबलडन से पहले उन्होंने जर्मनी के बैड हांबर्ग में उपविजेता रहकर अपने करियर का पहला ग्रास कोर्ट फाइनल खेला और किसी भी टूर्नामेंट में यह उनका एक साल से ज्यादा समय बाद पहला फाइनल था। इससे पहले उन्होंने रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) में एरिना सबालेंका से सेमीफाइनल में हारकर अपनी 26 मैचों की जीत की लय को समाप्त होते देखा था।

    अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में खेल रही समसोनोवा के खिलाफ स्वियातेक ने पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में 3-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन जल्द ही स्कोर 4-4 और फिर 5-5 हो गया। इसके बाद स्वियातेक ने 6-5 की बढ़त ली और फिर मैच जीतने के लिए ब्रेक किया। जीत के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान खिल गई।

    फोगनिनी ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस को अलविदा कहा

    दुनिया के पूर्व शीर्ष 10 खिलाड़ी फाबियो फोगनिनी ने पिछले हफ्ते कार्लोस अलकराज के खिलाफ विंबलडन के पहले दौर मे हार के बाद बुधवार को पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया। इटली के 38 साल के फोगनिनी को अल्कराज ने पहले दौर के मैच में साढ़े चार घंटे से अधिक समय में 7-5, 6-7, 7-5, 2-6, 6-1 से हराया था। यह फोगनिनी की टूर स्तर पर लगातार 10वीं हार थी।

    उन्होंने 2025 में अपने सभी सात मुकाबले गंवाए हैं। फोगनिनी ने इससे पहले कहा था कि वह सत्र के अंत में अपने करियर को खत्म करेंगे लेकिन बुधवार को उन्होंने आल इंग्लैंड क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करके संन्यास की घोषणा की। फोगनिनी ने कहा कि यह अलविदा करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। विंबलडन फोगनिनी का 63वां ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट था। उनका ग्रैंडस्लैम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2011 फ्रेंच ओपन में रहा जब वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।

    हालांकि, वह जांघ की चोट के कारण उस मुकाबले में नहीं खेले थे और नोवाक जोकोविक ने अगले दौर में जगह बनाई थी। अमेरिकी ओपन 2015 चैंपियन फ्लाविया पेनेटा फोगनिनी की पत्नी हैं। फोगनिनी ने टूर स्तर पर नौ एकल खिताब जीते। उन्होंने अपना आखिरी खिताब 2019 में मोंटे कार्लो में जीता। उसी साल वह एटीपी रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंचे और 1979 के बाद शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने।

    comedy show banner
    comedy show banner