विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शारापोवा और ब्रायन बंधु हाल ऑफ फेम में शामिल, कार्यक्रम में पहुंची सेरेना विलियम्स

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Sun, 24 Aug 2025 10:08 PM (IST)

रूस की पूर्व टेनिस स्टार मारिया शारापोवा और ब्रायन बंधु इक ब्रायन और बाब ब्रायन को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हाल ऑफ ...और पढ़ें

मारिया शारापोवा हाल ऑफ फेम में शामिल।
मारिया शारापोवा हाल ऑफ फेम में शामिल।

 न्यूपोर्ट, एपी। रूस की पूर्व टेनिस स्टार मारिया शारापोवा और ब्रायन बंधु इक ब्रायन और बाब ब्रायन को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में पहुंचकर 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने चौंका दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पूर्व प्रतिद्वंद्वी और दोस्त मारिया शारापोवा का प्रशंसकों से परिचय कराकर सभी को और आश्चर्यचकित किया।

सेरेना 2027 में वह हाल ऑफ फेम की पात्र होंगी। कार्यक्रम में सेरेना ने कहा कि मेरे करियर में कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने मुझे हर बार कोर्ट पर सर्वश्रेष्ठ बनने की चुनौती दी। मारिया शारापोवा उनमें से एक थीं। जब भी मैंने ड्रॉ में अपने नाम के बगल में उनका नाम देखा, तो मैंने और जोर से अभ्यास किया और यह भावना दोनों तरफ से थी।

टेनिस रैकेट मिला गिफ्ट में

शारापोवा के साथ हाल ऑफ फेम में शामिल हुए युगल टीम के जुड़वा भाई माइक ब्रायन और बाब ब्रायन ने हमेशा की तरह अपने भाषण का समापन अपना सीना ठोककर किया। शारापोवा और ब्रायन बंधुओं को हाल ऑफ फेम की ओर से नए उपहार के रूप में एक कास्ट टेनिस रैकेट भी मिला। इस दौरान हाल ऑफ फेमर्स मार्टिना नवरातिलोवा, जिम कूरियर, स्टेन स्मिथ और एंडी रोडिक भी मौजूद रहे।