विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Korea Open: अनमोल खरब और तन्वी शर्मा का धमाकेदार आगाज, कोरिया ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:26 PM (IST)

भारत की अनमोल खरब और तन्वी शर्मा ने कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के दूसरे दौर ...और पढ़ें

तन्वी शर्मा

तन्वी शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, यिओसु (दक्षिण कोरिया)। भारत की अनमोल खरब और तन्वी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में जगह बनाई। पिछले हफ्ते हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली अनमोल ने पहले दौर के मुकाबले में कनाडा की रेचल चान को सीधे गेम में 21-19, 21-18 से हराया।

उन्हें अगले दौर में जापान की दूसरी वरीय अकाने यामागुची की कड़ी चुनौती का सानमा करना है। ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी ने दूसरा गेम गंवाने के बाद कड़े मुकाबले में जापान की मनामी सुइजु को 21-16, 12-21, 21-17 से हराया।

तन्वी और हिना अकेची के बीच होगी भिड़ंत

तन्वी अगले दौर में जापान की पांचवीं वरयी हिना अकेची और चीन की शू वेन जिंग के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी। हालांकि 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय को पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में दक्षिण कोरिया के यू ताए बिन के विरुद्ध 15-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा।

ध्रुव-मनीषा जोड़ी को मिली निराशा

मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव और मनीषा की जोड़ी को भी कड़े मुकाबले में झू यी जुन और ली चियान की चीन की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के विरुद्ध 22-20, 12-21, 22-24 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- सानिया मिर्जा और भूपति ने AITA चुनावों के लिए भरा नामांकन, नियमों के पेच में फंसे लिएंडर पेस; अध्यक्ष पद की रेस से हुए बाहर

यह भी पढ़ें- युकी भांबरी ने 2026 का पहला एटीपी खिताब जीता, अमेरिकी जोड़ीदार के साथ मिलकर किया कमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।