14 साल की जेन्सी ने भारतीय टेनिस में लिखा नया इतिहास, तोड़ा सानिया मिर्जा का 24 साल पुराना रिकॉर्ड
जेन्सी कनाबर ने भारतीय टेनिस में नया इतिहास लिख दिया है। उन्होंने सानिया मिर्जा का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जेन्सी कनाबर ने तोड़ा सानिया का रिकॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, कोलकाता। 14 वर्षीय जेन्सी कनाबर प्रोफेशनल सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बन गईं। उन्होंने सानिया मिर्जा के 24 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
सानिया ने साल 2002 में 15 साल 10 महीने की उम्र में हैदराबाद में आईटीएफ सिंगल्स फाइनल में जगह बनाई थी। गुजरात की उभरती हुई खिलाड़ी जेन्सी ने एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू15 कोलकाता टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स की फ्लोरेंटाइन डेकर्स को 6-1, 6-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
54 मिनट में ही जीता मैच
14 साल 11 महीने की जेन्सी ने बंगाल टेनिस एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में यह मैच जीतने और अपने पहले प्रोफेशनल सिंगल्स फाइनल में पहुंचने के लिए केवल 54 मिनट का समय लिया।
रविवार को होने वाले फाइनल में उनका मुकाबला इंडोनेशिया की टाप सीड प्रिस्का मैडलिन नुग्रोहो से होगा। बिना किसी सीडिंग वाली जेन्सी ने कोलकाता में अपने चारों मैच बिना कोई सेट गंवाए जीते हैं।
यह भी पढ़ें- Davis Cup: स्पेन ने ऑस्ट्रिया को मात देकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, जर्मनी हारकर टूर्नामेंट से बाहर
यह भी पढ़ें- लिएंडर पेस की बेटी आयाना का सपना, भविष्य में भारत का करना चाहती हैं प्रतिनिधित्व; नियमों में बदलाव की उम्मीद