Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Wimbledon की सबसे उम्रदराज चैंपियन मार्टिमर का निधन

    विंबलडन महिला सिंगल्स की सबसे लंबे समय तक जीवित चैंपियन एंजेला मार्टिमर बैरेट जिन्होंने तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1955 में फ्रेंच चैंपियनशिप और विंबलडन महिला डबल्स 1958 में ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप और 1961 में विंबलडन महिला सिंगल्स खिताब जीता। मार्टिमर बैरेट को 1993 में टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

    By Agency Edited By: Priyanka Joshi Updated: Tue, 26 Aug 2025 12:38 PM (IST)
    Hero Image
    Wimbledon की सबसे उम्रदराज चैंपियन मार्टिमर का निधन

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। तीन बार की ग्रैंड स्लैम विजेता और विंबलडन महिला सिंगल्स की सबसे लंबे समय तक जीवित चैंपियन एंजेला मार्टिमर बैरेट का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। डब्ल्यूटीए ने सोमवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन की मार्टिमर ने 1955 में फ्रेंच चैंपियनशिप (अब फ्रेंच ओपन) जीता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसी वर्ष उन्होंने अपनी जोड़ीदार ऐन शिलकाक के साथ विंबलडन महिला डबल्स खिताब भी अपने नाम किया। तीन साल बाद मार्टिमर ने ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप (बाद में आस्ट्रेलियन ओपन) जीती और 1961 में विंबलडन महिला सिंगल्स खिताब अपने नाम किया।

    उन्होंने कहा था कि मैं दर्शकों की तालियां सुन सकती थी, लेकिन और ज्यादा कुछ नहीं। मुझे लगता है इससे मुझे ध्यान केंद्रित करने और व्यवधानों से बचने में मदद मिली। जब मैं खिलाड़ियों को यह कहते हुए सुनती हूं कि उन्हें गेंद की आवाज सुनना जरूरी है तो मैं मुस्कुराती हूं। मैं तो सुन ही नहीं सकती थी। मार्टिमर बैरेट ने 1967 में संन्यास लिया और 1993 में उन्हें टेनिस हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया। उनकी शादी पूर्व टेनिस खिलाड़ी और कमेंटेटर जान बैरेट से हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Wimbledon: स्वियातेक आसान जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंचे, चीन के गुओ हान्यू को मिली हार

    यह भी पढ़ें- Wimbledon 2025: डोपिंग विवाद और अवसाद से निकलकर चैंपियन बनीं इगा स्वियातेक, अनिसिमोवो को हराया