विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ATP Finals 2026: कार्लोस अलकराज ने पार की शेल्टन की मुश्किल चुनौती, फाइनल में ज्वेरेव से होगी टक्कर

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:54 AM (IST)

सात बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन कार्लोस अलकराज ने बेन शेल्टन को हराकर एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां उनका सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। 

कार्लोस अलकराज के सामने ज्वेरेव की चुनौती

कार्लोस अलकराज के सामने ज्वेरेव की चुनौती

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

रॉयटर्स, तुरीन: सात बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन कार्लोस अलकराज ने शानदार वापसी करते हुए अमेरिका के बेन शेल्टन को हराकर एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में अलकराज ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शेल्टन को 3-6, 6-3, 7-6(1) से हराया।

वह लगातार दूसरे साल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। अमेरिकी खिलाड़ी शेल्टन ने यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में अलकराज को हराया था। उस समय स्पेनिश खिलाड़ी चार महीने के चोटिल ब्रेक के बाद वापसी कर रहे थे।

जारी है विजयी क्रम

इस जीत के साथ अलकराज ने अपनी लगातार जीत का सिलसिला 13 मैच तक पहुंचा दिया। उन्होंने इससे पहले वियना और पेरिस में लगातार दो खिताब जीते थे। अब फाइनल में अलकराज का सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा जिन्होंने रूस के डेनियल मेदवेदेव को दूसरे सेमीफाइनल में 7-6 (7-0) 6-4 से मात दी

लगातार दूसरी बार एटीपी फाइनल्स में खेल रहे शेल्टन ने मुकाबले की आक्रामक शुरुआत की। उन्होंने शुरुआती ब्रेक हासिल करते हुए 3-0 की बढ़त बना ली।

उठ रहे थे सवाल

वहीं, बुधवार को मेदवेदेव के विरुद्ध जीत के बाद बाईं जांघ पर भारी पट्टी बांधकर कोर्ट छोड़ने वाले अलकराज की फिटनेस पर सवाल उठ रहे थे। शेल्टन के विरुद्ध भी उनकी जांघ पर मोटी पट्टी बंधी हुई थी। हालांकि, अल्कारेज ने धीरे-धीरे अपना खेल बेहतर किया। उन्होंने शेल्टन को कोर्ट के चारों ओर दौड़ाना शुरू किया और लंबी रैलियों में उलझाया।

ज्वेरेव की कोशिश खिताब के साथ साल का अंत करने की होगी। वह इस साल दो ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। ज्वेरेव और अलकराज के बीच यह फाइनल काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बेन शेल्टन के खिलाफ ज्वेरेव का अजेय अभियान जारी, ATP Finals के सेमीफाइनल का कटाया टिकट

यह भी पढ़ें- ATP Finals: कार्लोस अलकराज ने सिर्फ 72 मिनट में टियाफो का काम किया तमात, मेदवेदेव ने भी जीता अपना मुकाबला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।