बेन शेल्टन के खिलाफ ज्वेरेव का अजेय अभियान जारी, ATP Finals के सेमीफाइनल का कटाया टिकट
शीर्ष वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार सर्विस के दम पर बेन शेल्टन को हराकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह ...और पढ़ें

एलेक्जेंडर ज्वेरेव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
तुरीन, एपी। शीर्ष वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सर्विस पर शानदार खेल दिखाते हुए अमेरिका के बेन शेल्टन को मात देकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। यूएस ओपन के फाइनल में भी शेल्टन पर भारी पड़े ज्वेरेव ने यह मुकाबला 6-2, 7-6 (4) से जीता।
शेल्टन के विरुद्ध अब उनका करियर रिकॉर्ड 7-0 का हो गया है। इस जीत के साथ ज्वेरेव ने साल के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि शेल्टन का रिकॉर्ड अब एक-एक हो गया है और उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए संभवतः राफेल जोडार के विरुद्ध अपना आखिरी ग्रुप मैच जीतना होगा।
इससे पहले, आर्थर फिल्स ने अपने साथी और पदार्पण कर रहे जोडार को 4-6, 6-2, 6-2 से हराकर फाइनल्स में अपनी पहली जीत दर्ज की। तीसरी बार फाइनल्स जीतने के लक्ष्य के साथ उतरे ज्वेरेव ने अपने पहले मैच में जोडार को हराया था, और अब इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 2-0 हो गया है। कार्लोस अल्काराज और जानिक सिनर की चोटों के बाद नंबर एक रैंकिंग हासिल करने को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच ज्वेरेव ने 2024 फाइनल्स के बाद पहली बार लगातार दो मैचों में शीर्ष-10 खिलाड़ियों को हराया है।
पूरे मैच में ज्वेरेव से केवल 10 अनफोर्स्ड एरर (बेजां गलतियां) हुए, जबकि शेल्टन ने 24 ऐसी गलतियां कीं। ज्वेरेव ने मैच के बाद कहा, "पहला सेट लगभग परफेक्ट था। जब दो बेहतरीन सर्विस करने वाले खिलाड़ी एक-दूसरे के विरुद्ध खेलते हैं, तो इससे मदद मिलती है... दूसरे सेट के टाईब्रेक में मैंने कुछ शानदार पाइंट खेले, खासकर मैच पाइंट सबसे बेहतरीन रहा।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।