ATP Finals: ज्वेरेव की मदद से सेमीफाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला
एलेक्जेंडर ज्वेरेव की मदद से बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका सामना कार्लोस अलकराज से होगा।

बेन शेल्टन सेमीफाइनल में पहुंचे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, तुरीन। अमेरिका के बेन शेल्टन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके लिए उन्हें शीर्ष रैंकिंग वाले जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव की भी मदद मिली। शेल्टन ने गुरुवार को राफेल जोदार को 7-6 (8), 7-5 से हराया। इसके बाद ज्वेरेव ने ग्रुप के आखिरी मुकाबले में आर्थर फिल्स को 6-4, 7-6 (6) से मात दी।
इस जीत के साथ शेल्टन का सेमीफाइनल में पहुंचना सुनिश्चित हो गया। सेमीफाइनल में शेल्टन का सामना स्पेन के कार्लोस अलकराज से होगा। यह मुकाबला अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल का रीमैच होगा, जो सुबह 3:33 बजे तक चला था।
उस मुकाबले में शेल्टन ने पांच सेट तक चले रोमांचक मैच में अलकराज को हराया था। हालांकि, अलकराज ने हाल ही में पेरिस मास्टर्स के फाइनल में शेल्टन को हराकर उस हार का बदला ले लिया था।
फिटनेस अलकराज की समस्या
अलकराज की फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है। बुधवार को दानिल मेदवेदेव के विरुद्ध जीत के दौरान उनकी बाईं जांघ पर पट्टी बांधी गई थी। उन्हें शुक्रवार को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में फ्लावियो कोबोली से खेलना है।
वहीं, ज्वेरेव ग्रुप चरण के अपने तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके थे। अब उनका सामना मेदवेदेव या फ्रांसिस टियाफो से होगा। दोनों खिलाड़ी शुक्रवार को ग्रुप का आखिरी मुकाबला खेलेंगे, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने वाले आखिरी खिलाड़ी का फैसला होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।