SMAT Round-UP: भुवनेश्वर कुमार के दम पर जीता यूपी, झारखंड-सौराष्ट्र ने भी मारी बाजी; एमपी-बिहार के हाथ लगी निराशा
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को हराया। अन्य मैचों में झारखंड, सौराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और पंजाब ने भी जीत दर्ज की, जबकि मध्य प्रदेश और बिहार को हार का सामना करना पड़ा।

भुवी के दम पर जीता यूपी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, मुंबई। बल्लेबाज आर्यन जुयाल के तेज अर्धशतक और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के तीन विकेट की मदद से उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए के मैच में शुक्रवार को चंडीगढ को 30 रन से हरा दिया। यह चार मैचों में उत्तर प्रदेश टीम की दूसरी जीत है और अब वह आठ अंक के साथ तालिका में छठे स्थान पर है।
चंडीगढ टीम आठ टीमों के समूह में सातवें स्थान पर है। मैच में जुयाल ने 28 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। वहीं इससे पहले कप्तान करन शर्मा ने भी 33 रन का अहम योगदान दिया, जिससे उप्र की टीम ने पूरे 20 ओवर में कुल 190 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ की टीम आठ विकेट पर 160 रन ही बना सकी।
भुवनेश्वर ने मनन वोहरा (12) के बाद 19वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर भागमेंदर लाठेर और चिरागवीर ढींढसा को पवेलियन भेजा।
झारखंड-सौराष्ट्र की जीत
ग्रुप ए के ही एक अन्य मैच में गत चैंपियन झारखंड ने कर्नाटक को सात विकेट से हराया। कर्नाटक के 174 रन के जवाब में झारखंड ने विराट सिंह की 34 गेंद में नाबाद 60 रन की पारी और कप्तान अनुकूल रॉय ने 38 गेंद में नाबाद 54 रन के दम पर पांच गेंद शेष रहते जीत हासिल की।
ग्रुप बी में सौराष्ट्र ने दिल्ली को असानी से पांच विकेट से हरा दिया। दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 152 रन ही बना सकी। इसमें यश ढुल (43) और नितीश राणा (40) के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका। सौराष्ट के जयदेव उनादकट ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में झारखंड की टीम ने दो ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल किया। इसमें प्रेरक मांकड़ ने 47 और हरवंश ने 37 रन की पारी खेली।
जम्मू कश्मीर ने बिहार को दी मात
ग्रुप बी के अन्य मैचों में युधवीर सिंह की नौ गेंदों में नाबाद 36 रन की पारी के दम पर जम्मू कश्मीर ने बिहार को नौ रन से हराया जबकि पंजाब ने तमिलनाडु पर पांच रन से जीत दर्ज की। जम्मू कश्मीर ने 190 रन बनाए। बिहार की टीम आठ विकेट पर 181 रन ही बना सकी।
इसमें अल्तमीश अशरफ ने 50 रन का योगदान दिया। वहीं दूसरी ओर पंजाब के पांच विकेट पर 165 रन के जवाब में तमिलनाडु की टीम नौ विकेट पर 160 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए कार्तिक चड्ढा ने सर्वाधि तीन विकेट लिए।
आंध्रप्रदेश के आगे पस्त हुआ मध्य प्रदेश
ग्रुप सी में मध्य प्रदेश की टीम आंध्र प्रदेश के आगे पस्त हो गई और उसे 70 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी। आंध्र प्रदेश ने शेख राशिद (51) और रिकी भुई (57) के अर्धशतकों के दम पर सात विकेट पर 186 रन बनाए।
जवाब में मप्र की टीम 18.1 ओवर में ही 116 रन पर ढेर हो गई। आंध्र प्रदेश के लिए सत्यनारायण राजू ने मात्र 14 रन देकर चार विकेट लिए।
यह भी पढ़ें- ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप में पाकिस्तान को चैंपियन बनाने पर बवाल, फाइनल खेले बिना ही दे दिया खिताब; भारत ने दी चेतावनी
यह भी पढ़ें- IND -A vs Nepal: तिलक-कुशाग्र ने बल्ले से उगली आग, राणा-प्रिंस ने गेंद से बरपाया कहर, भारत की नेपाल पर रिकॉर्ड जीत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।