यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज दोपहर 12 बजे Snapdeal पर ‘Yu Yunique’ की फ्लैश सेल
Yu ब्रांड के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Yu Yunique के लिए आज पहली फ्लैश सेल Snapdeal पर दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। 4,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह डिवाइस Yu ब्रांड का सबसे सस्ता डिवाइस होगा।

नई दिल्ली। Yu ब्रांड के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Yu Yunique के लिए आज पहली फ्लैश सेल Snapdeal पर दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। 4,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह डिवाइस Yu ब्रांड का सबसे सस्ता डिवाइस होगा।
4,999 रुपये की कीमत पर लांच हुआ ‘YU Yunique’
Yu Yunique में LED फ्लैश व ऑटोफोकस वाला 8MP का प्राइमरी व 2MP का फ्रंट कैमरा लगा है। Yu ने इसमें अपने Cyanogen OS के बजाय एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप डाला है। इस डिवाइस में 2000mAh की बैटरी लगी है जो 271 घंटे के स्टैंड बाय टाइम के साथ है। यह स्मार्टफोन केवल काले रंग में उपलब्ध है।