विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

4,999 रुपये की कीमत पर लांच हुआ ‘YU Yunique’

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 08 Sep 2015 03:23 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 08 Sep 2015 03:24 PM (GMT+05:30)

Micromax की कंपनी YU ने एक फोन ‘YU Yunique’ लांच किया है। यह फोन स्‍नैपडील पर लिस्‍ट कर दिया गया है, इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गयी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। Micromax की कंपनी YU ने एक फोन ‘YU Yunique’ लांच किया है। यह फोन स्नैपडील पर लिस्ट कर दिया गया है, इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गयी है।

Snapdeal इस डिवाइस के लिए रजिस्ट्रेशन रिसीव कर रहा है और यह रजिस्ट्रेशन 14 सितंबर को शाम 8 बजे बंद कर दिया जाएगा। यह फोन एक्सक्लूसिवली Snapdeal के जरिए बेचा जाएगा। इससे पहले YU अपने फोन को Amazon India के जरिए बेच रहा था।

Yunique इस ब्रांड का सबसे सस्ता फोन और कंपनी में सबसे सस्ते 4G फोंस में से एक है।

लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 4.7 इंच IPS 720p डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग के गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस है। Yuphoria की तरह इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रगन 410 प्रोसेसर लगा है, लेकिन इस बार इसमें 1GB RAM लगा है। यह 8GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर व 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2,000mAh की बैटरी लगी है। डुअल सिम वाला यह फोन कनेक्टीविटी के लिए Bluetooth 4.1, Wi-Fi और FM radio से लैस है।

यह फोन एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें CyanogenMod 12.1 भी है जिसके लिए YU फोंस जाने जाते हैं।

500 रुपये के अतिरिक्त चार्ज पर YU दो रिमूवेबल बैक कवर्स भी देगा जो Snapdeal के जरिए पाया जा सकता है।

YU ने इसके पहले तीन फोंस- Yureka, Yuphoria और Yureka Plus उतारा है। इसने Yureka की बिक्री बंद कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।