Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Minecraft Youtuber Technoblade का 23 साल की उम्र में हुआ निधन, ट्विटर पर फैंस ने दी श्रद्धांजलि

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Sat, 02 Jul 2022 08:35 AM (IST)

    कैंसर से पीड़ित Youtube creator Technoblade का 23 साल की छोटी उम्र में निधन हो गया। पिछले 10 महीने से इस बीमारी से वह लड़ रहे थे। टेक्नोब्लैड के पिता ने सो लॉन्ग नर्ड्स (so long nerds) के नाम से एक YouTube वीडियो बनाकर उनके निधन की घोषणा की।

    Hero Image
    Minecraft Photo Credit - Tecnoblade Youtube account

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Minecraft कंटेंट के लोकप्रिय Youtube creator Technoblade को पिछले साल अगस्त में अपनी बीमारी कैंसर के बारे में पता चला था। कुछ महीनों तक अपने चैनल पर वीडियो अपलोड नहीं करने के बाद, YouTuber ने अगस्त में यह घोषणा करते हुए दिखाया कि उनके दाहिने कंधे में ट्यूमर है और उनकी कीमोथेरेपी हो रही है। हालांकि लगभग 10 महीने तक इस बीमारी से लड़ने के बाद, 23 साल की छोटी उम्र में टेक्नोब्लैड का निधन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टेक्नोब्लैड के पिता ने "सो लॉन्ग नर्ड्स" (so long nerds) के नाम से एक YouTube वीडियो बनाकर उनके निधन की घोषणा की। इस वीडियो को अब तक लगभग सात मिलियन बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में टेक्नोब्लैड के पिता उसी शैली में लिखे गए एक भावनात्मक पत्र को पढ़ते हैं, यानी गेम की क्लिप पर वॉयस-ओवर के रूप में, ठीक वैसे ही जैसे YouTuber करता था। पत्र में YouTuber ने इस बारे में बात की है कि वह अपने दर्शकों के साथ एक आखिरी चैट कैसे करना चाहता है और कैसे उसका असली नाम एलेक्स है, डेव नहीं।

    इसके अलावा, टेक्नोब्लैड ने अपने सभी subscribers,चैनल के सदस्यों और उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने उसका माल (merchandise) खरीदा। उनके पिता ने समझाया कि कैसे टेक्नोब्लैड ने अपने दर्शकों के लिए एक अंतिम वीडियो शूट करने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। कैंसर से पीड़ित होने के बाद भी YouTuber ने पिछले 10 महीनों में छह वीडियो पोस्ट किए, जिससे पता चलता है कि उसे वीडियो बनाना और Minecraft गेम खेलना कितना पसंद था। वर्तमान में, Technoblade के YouTube चैनल के 10 मिलियन से अधिक subscribers हैं।

    टेक्नोब्लैड के निधन से लाखों लोग निराशा में हैं। दुनिया भर के प्रशंसक ट्विटर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं, जिसमें 90 K से अधिक RIP Technoblade के ट्वीट हैं। इस कठिन समय में लोगों ने टेक्नोब्लैड को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को शक्ति देने की कामना की है। हालाँकि YouTuber ने Minecraft खेलते हुए मज़ेदार वीडियो बनाए लेकिन उन्होंने निश्चित रूप से कई लोगों के जीवन पर प्रभाव छोड़ा है।