Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple के नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ यूजर्स को हो रही है परेशानी, ठीक से नहीं काम कर रहा YouTube TV

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 12:20 PM (IST)

    नए iOS अपडेट के साथ कई यूजर्स को अलग अलग समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल यूजर्स को एक और बड़ी परेशानी को झेलना पड़ रहा है । कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि YouTube TV और YouTube दोनों ऐप Apple TV पर क्रैश हो रहे हैं।

    Hero Image
    YouTube TV is not working properly for Apple Users

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple भारत में जाने माने ब्राडंस में गिना जाता है। हाल ही में कंपनी ने iOS 16.4 को पेश किया था और ऐसा लग रहा है कि लेटेस्ट आईओएस अपडेट समस्याओं के साथ आया है। अपडेट ने कथित तौर पर कुछ यूजर्स के लिए एपल वेदर ऐप और विजेट को पहले ही प्रभावित कर दिया है। इसके अलावा कुछ लोगों ने भी शिकायत की है कि iPhone का बिल्ट-इन वेदर ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब इस अपडेट का असर एपल टीवी यूजर्स पर भी पड़ने लगा है। कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि YouTube TV और YouTube दोनों ऐप Apple TV पर क्रैश हो रहे हैं।

    कैसे प्रभावित कर रही है समस्या

    9to5Google की एक रिपोर्ट के अनुसार यूट्यूब टीवी ऐप हाल ही में बिना किसी स्पष्ट कारण के कई एपल टीवी यूजर्स के लिए क्रैश होना शुरू हो गया है। ऐप अपने आप कुछ अंतराल पर क्रैश हो रहा है और यूजर्स को सीधे होम स्क्रीन पर वापस भेज रहा है।

    मिली कई शिकायतें

    समस्या को ठीक करने के प्रयास में, कुछ यूजर्स ने Apple के स्ट्रीमिंग डिवाइस को रीबूट करने, रीइंस्टॉल करने और यहां तक कि रीसेट करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने भी समाधान खोजने के लिए पुराने tvOS वर्जन में वापस जाने का भी प्रयास किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनमें से कोई भी अस्थायी समाधान समस्या को हल करने में सफल नहीं रहा है। प्रभावित यूजर्स ने रेडिट, ट्विटर और अन्य जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी शिकायतें दर्ज की हैं।

    कब शुरू हुई समस्या

    कुछ Apple टीवी यूजर्स ने नियमित YouTube ऐप के समान व्यवहार की सूचना दी है। ऐसा लगता है कि Google द्वारा Apple TV पर YouTube TV ऐप के लिए एक नए सर्वर-साइड अपडेट को रोल आउट करने की पुष्टि के कुछ दिनों बाद यह समस्या शुरू हुई थी। हालांकि, रिपोर्ट ने पुष्टि नहीं की कि क्या ये दोनों घटनाएं जुड़ी हुई हैं कि नहीं।

    YouTube का इस मुद्दे पर क्या कहा?

    ट्वीट के अनुसार कि Youtube के आधिकारिक ट्विटर चैनल ने खुलासा किया है कि इस मुद्दे को ठीक कर लिया गया है। अगर यूजर्स अभी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो उन्हें ऐप को फिर से ऐप को शुरू करने या साइन आउट करने और इन करने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा, समस्या को ठीक करने के लिए वर्तमान में कोई आसान समाधान उपलब्ध नहीं है। YouTube ने पुष्टि की है कि वह समस्या को ठीक करने के लिए एक स्थायी समाधान पर काम कर रहा है।

    वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यह भी बताया है कि बग से प्रभावित होने वाले अधिकांश उपकरण Apple की पहली पीढ़ी के Apple TV 4K हैं। यह भी संदेह है कि Apple टीवी पर YouTube के टीवी ऐप्स के क्रैश होने की समस्या का कारण मेमोरी लीक हो सकता है।