विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

YouTube Music नए फीचर की कर रहा है टेस्टिंग, बदल जाएगा ऐप का लुक, मिलेंगे कई धांसू अपडेट

By Ankita PandeyEdited By:
Published: Mon, 26 Dec 2022 06:19 PM (IST)

Google की म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा YouTube Music अपने यूजर्स के लिए एक ट्विस्टेड कास्टिंग यूजर इंटरफेस (UI) के साथ लाइव ...और पढ़ें

YouTube testing live lyrics with newer Casting UI
YouTube testing live lyrics with newer Casting UI

नई दिल्ली, टेक डेस्क। गूगल अपने यूजर्स के लिए कई सारी सर्विसेज पेश करता रहता है। YouTube म्यूजिक भी उसी में से एक है, जो कंपनी की म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस है। बता दें कि कंपनी अपनी इस सर्विस के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इसमें एक नए कास्टिंग यूजर इंटरफेस के साथ लाइव लीरिक्स की सुविधा होगी। 9to5 Google ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि कुछ यूजर्स ने इस फीचर को अपने ऐप्स में स्पॉट किया है।

कुछ यूजर्स को मिली नई सुविधा

हाल ही में एक रेडिट यूजर ने बताया कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन से क्रोमकास्ट अल्ट्रा में यूट्यूब म्युजिक कास्टिंग करते समय बदला हुआ नया UI देखा गया है। यूजर ने बताया कि एल्बम आर्टवर्क, सॉग का नाम और आर्टिस्ट को सेंटर में रखने के बजाय स्क्रीन के बाईं ओर रखा गया है। इसके अलावा यह लाइव लिरिक्स को भी ला सकता है, जो सफेद रंग में दिखते हैं। साथ ही आर्टवर्क का बैकग्राउंड भी धुंधला रहता है। जैसे ही गाना खत्म होता है, यूजर्स मान्यता प्राप्त गीतकारों की लिस्ट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- iPhone और iPad को रिसेट करने में आ रही है मुश्किल, अपनाएं ये तरीका; मिनटों में हो जाएगा काम

इन फीचर्स पर कर रहा काम

जानकारी यह भी मिली है कि YouTube म्युजिक जल्द ही यूजर्स को कस्टम रेडियो क्रिएट करने की क्षमता देता है। यह यूजर को नाउ प्लेइंग स्क्रीन से सीधे जोड़ते, genre, mood, energy level, जैसे बदलाव कर सकते हैं।

कुछ चैनल पर लगा आरोप

भारत सरकार ने हाल ही में बताया कि प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फेक्ट चेक यूनिट ने तीन YouTube चैनलों का भंडाफोड़ किया है, जो भारत में गलत सूचना फैला रहे थे। इन चैनलों के लगभग 33 लाख सब्सक्राइबर्स थे।इनके वीडियो में से लगभग सभी नकली पाए गए, जिनको 30 करोड़ से अधिक बार देखा गया।

यह पहली बार है जब PIB ने सोशल मीडिया पर झूठे दावे फैलाने वाले व्यक्तिगत पोस्ट के खिलाफ विशिष्ट यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें कई न्युज अपडेट देने वाले चैनल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- YouTube भारतीयों के लिए ला रहा है नया फीचर, Android और iOS यूजर्स दोनों कर सकेंगे इस्तेमाल