Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi ला रही दो सस्ते Redmi 10A और Redmi 10C स्मार्टफोन, जानिए कब होगी भारत में लॉन्चिंग

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Tue, 25 Jan 2022 08:56 AM (IST)

    रेडमी 10A और रेडमी 10C स्मार्टफोन भारत में रेडमी 9A और रेडमी 9C का अपग्रेडेड वर्जन होंगे। दोनों स्मार्टफोन ने साल 2020 मे मलेशिया में लॉन्च हुये थे. इसके बाद रेडमी 9A को भारत में लॉन्च किया गया था।

    Hero Image
    Photo Credit - Dainik Jagran File Photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) की तरफ से जल्द भारत में दो सस्ते स्मार्टफोन्स लॉन्च किये जाएंगे। यह स्मार्टफोन हैं रेडमी 10ए और रेडमी 10सी. इन स्मार्टफोन्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसका मेन कैमरा सेंसर 50MP का होगा। फोन Mediatek चिपसेट के साथ आएगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Redmi 10A स्मार्टफोन को 12,000 रुपये और 14,000 रुपये के बीच आएगा। Redmi 10A स्मार्टफोन तीन कोडनेम के साथ आएगा। Redmi 10A को थंडर और लाइट कोडनेम के साथ पेश किया गया है। जबकि Redmi 10C को फॉग, रेन और विंड कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक चिपसेट सपोर्ट दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिलेगा कमाल का कैमरा सेटअप 

    जैसा कि बताया गया है कि Redmi 10A और Redmi 10C मॉडल में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा जाएगा। इसका मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल का होगा, जो Samsung ISOCELL S5KJN1 सेंसर और OmniVision OV50C सेंसर सपोर्ट के साथ आएगा। रेडमी 10A और रेडमी 10C स्मार्टफोन में एक 8-मेगापिक्सल का सेकेंड्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा 2-मेगापिक्सल OV02B1B या फिर SC201CS मैक्रो लेंस दिया जाएगा।

    Redmi 9A का अपग्रेडेड वर्जन होंगे नये स्मार्टफोन 

    हालांकि शाओमी की तरफ से Redmi 10A और Redmi 10C स्मार्टफोन की डिटेल नहीं जारी की गई है। रेडमी 10A और रेडमी 10C स्मार्टफोन रेडमी 9A और रेडमी 9C का अपग्रेडेड वर्जन होंगे। दोनों स्मार्टफोन ने साल 2020 मे मलेशिया में लॉन्च हुये थे. इसके बाद रेडमी 9A को भारत में लॉन्च किया गया था।

    संभावित कीमत 

    रेडमी 9A स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में कीमत 7,499 रुपये है। जबकि 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये है। रेडमी 9C स्मार्टफोन के 2 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मलेशिया में करीब 7,500 रुपये में लॉन्च किया गया था।