Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार ने दिया आदेश तो Xiaomi के स्मार्टफोन में प्री-इंस्टाल हो सकता है Aarogya Setu ऐप

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 05 May 2020 11:26 AM (IST)

    Xiaomi और Redmi के नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में Aarogya Setu कोरोनावायरस ट्रैकिंग ऐप प्री-इंस्टाल किया जाएगा। (फोटो साभार- Xiaomi India)

    सरकार ने दिया आदेश तो Xiaomi के स्मार्टफोन में प्री-इंस्टाल हो सकता है Aarogya Setu ऐप

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi India ने अपने सभी कर्मचारियों को Aarogya Setu ऐप को डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही, कंपनी अपने आने वाले स्मार्टफोन्स में इस ऐप को प्री-इंस्टाल कर सकती है। Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने कल आयोजित वीडियो कांफ्रेंस कॉल में इस बात की जानकारी दी है। इस ऐप के प्री-इंस्टाल होने के बाद Xiaomi और Redmi के नए स्मार्टफोन यूजर्स को इस ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। नए आने वाले सभी मॉडल में यह ऐप पहले से ही इंस्टाल होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए नए गाइलाइन्स के मुताबिक, प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के सभी कर्मचारियों के लिए Aarogya Setu ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। सोमवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंस कॉल के दौरान मनु कुमार जैन ने Mi 10 5G के लॉन्च और अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन और डिवाइस की बिक्री शुरू करने के बारे में भी घोषणा की है। 

    मनु जैन ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया Aarogya Setu ऐप कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और COVID-19 के केसों को ट्रैक करने में मदद करता है, जिससे इस खतरनाक वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। Xiaomi के अलावा भी Zomato समेत कई और कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए Aarogya Setu ऐप को इंस्टाल करना अनिवार्य कर दिया है।

    हालांकि, मनु जैन ने पिछले दिनों आ रही उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को भारत में फोन शिप करने के लिए Aarogya Setu ऐप को प्री-इंस्टाल करना होगा। मनु जैन ने कहा कि हमें सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी ऑर्डर या गाइडलाइन नहीं मिली है। अगर, इस तरह का कोई भी आदेश आता है तो Xiaomi के भविष्य में आने वाले स्मार्टफोन में इस ऐप को प्री-इंस्टाल किया जाएगा।