Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi Note 9 Pro Max पहली सेल में कुछ ही मिनट में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

    By Renu YadavEdited By:
    Updated: Tue, 12 May 2020 07:10 PM (IST)

    Redmi Note 9 Pro Max आज भारत में 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया गया और सेल शुरू होने के बाद कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक भी हो गया

    Redmi Note 9 Pro Max पहली सेल में कुछ ही मिनट में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने इस साल Redmi Note 9 Pro Max को भारत में लॉन्च किया था। लेकिन कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण यह स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया था। वहीं कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद आज पहली बार इस स्मार्टफोन को भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया। Redmi Note 9 Pro Max को लोगों के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन सेल पर आने के बाद कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए Redmi Note 9 Pro Max के आउट ऑफ स्टॉक होने की जानकारी शेयर की। इस ​ट्वीट में मनु कुमार ने बताया कि सेल में आने के बाद कुछ ही मिनटों Redmi Note 9 Pro Max आउट ऑफ स्टॉक हो गया। साथ ही मनु ने इस मुश्किल वक्त में सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और यह भी बताया Redmi Note 9 Pro Max अगले हफ्ते एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि इसकी सेल डेट का खुलासा नहीं किया गया है। 

    Redmi Note 9 Pro Max को भारत में तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एक मॉडल में 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसकी कीमत 16,499 रुपये है। वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू और ग्लेशियर व्हाइट कलर ऑप्शन है।

    Redmi Note 9 Pro Max में 1080 x 2400 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले​ दिया गया है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। फोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। फोटोग्राफी के लिए इसमें64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 32MP का है। इसमें 5,020mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।