विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi Note 7 से Zenfone M2 तक 4000mAh बैटरी से लैस हैं ये फोन्स, कीमत 10k से कम

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 05 Mar 2019 11:43 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 10:12 AM (IST)

यहां हम आपको कुछ स्मार्टफोन्स की जानकारी दे रहे हैं जिनकी कीमत 10000 रुपये से कम हैं और उनकी बैटरी भी 4000 एमएएच है

Redmi Note 7 से Zenfone M2 तक 4000mAh बैटरी से लैस हैं ये फोन्स, कीमत 10k से कम
Redmi Note 7 से Zenfone M2 तक 4000mAh बैटरी से लैस हैं ये फोन्स, कीमत 10k से कम

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन्स हमारी लाइफ की सबसे अहम जरुरतों में से एक बन गया है। लोग बजट कीमत में बेहतर फीचर्स के साथ स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। रोजमर्रा के डिजिटल काम स्मार्टफोन पर करने के लिए सही फोन का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। कई यूजर्स ऐसा फोन चाहते हैं जिस पर वो अपना सभी काम भी कर लें और उनकी बैटरी भी जल्दी खत्म न हो। अगर आप भी अच्छी बैटरी के साथ बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ स्मार्टफोन्स की जानकारी दे रहे हैं जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम हैं और उनकी बैटरी भी 4000 एमएएच है।

Xiaomi Redmi Note 7:

इसमें 6.3 इंच का फुल HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2340 × 1080 है। इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इनकी बैटरी 2 दिन तक चलेगी। फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का तो सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए AI पोट्रेट मोड के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Asus Zenfone Max M2:

इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस है। इसकी रैम और स्टोरेज की जानकारी भी हमने आपको ऊपर दे दी है। इशमें 6.26 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके रियर और फ्रंट कैमरा में EIS फीचर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Redmi 6 Pro:

इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एआई ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला 12 एमपी का सेंसर सोनी आईएमएक्स486 और 1.25 माइक्रोन पिक्सल से लैस है। वहीं, दूसरा 5 एमपी का सेंसर सैमसंग सेंसर से लैस है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन की परफॉर्मेंस 20 फीसद बेहतर है। साथ ही इसमें एआई अनलॉक फीचर दिया गया है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Realme C1:

इसकी कीमत 6,999 रुपये है। Realme C1 में 6.2 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। फोन को पावर देने के लिए 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Nokia 2.1 एंड्रॉइड गो एडिशन:

इसकी कीमत 6,999 रुपये है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो का गो एडिशन दिया गया है। इसमें 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले मौजूद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1280X720 है। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है।

यह भी पढ़ें:

Jio ने लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, रोजाना मिल रहा है 1.5GB हाई स्पीड डाटा

Samsung Galaxy A50 Review: 22000 रुपये से कम कीमत में जानें कैसा है यह फोन

Oppo R17 Pro और Vivo Y91 की कीमत में हुई 6,000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।