विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppo R17 Pro और Vivo Y91 की कीमत में हुई 6,000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 01 Mar 2019 05:06 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 07:41 AM (IST)

Oppo और Vivo ने अपने दो हैंडसेट की कीमतों में कटौती कर दी है

Oppo R17 Pro और Vivo Y91 की कीमत में हुई 6,000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत
Oppo R17 Pro और Vivo Y91 की कीमत में हुई 6,000 रुपये तक की कटौती, जानें नई कीमत

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां Oppo और Vivo ने अपने दो हैंडसेट की कीमतों में कटौती कर दी है। पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किए गए Oppo R17 Pro की कीमत को 6,000 रुपये कम कर दिया गया है। इसे कम कीमत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकता है। वहीं, इसी वर्ष जनवरी महीने में लॉन्च किए गए Vivo Y91 की कीमत में 1,00 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती की जानकारी मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलिकॉम ने दी है।

Oppo R17 Pro और Vivo Y91 की कीमत हुई कम:

इस फोन को 45,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इसे 6,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। यूजर्स Oppo R17 Pro को Amazon से 39,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, अगर Vivo Y91 की बात करें तो महेश टेलिकॉम द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक, इस फोन को 1,000 रुपये की कटौती के साथ 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे Amazon और Paytm से भी नई कीमत में खरीदा जा सकता है।

Oppo R17 Pro के फीचर्स:

यह एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्पले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके रियर पैनल पर तीन कैमरा सेंसर मौजूद हैं। इसका पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा जिसका अर्पचर f/1.5-2.4 है। वहीं, दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है जिसका अर्पचर f/2.6 है और तीसरा सेंसर TOF 3डी स्टीरियो कैमरा है। यूजर्स को सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। Oppo R17 Pro को पावर देने के लिए 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह सुपर VOOC फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Vivo Y91 के फीचर्स:

इसमें 6.22 इंच का हेलो फुलव्यू एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से स है। साथ ही इसमें पावरवीआर जीई8320 जीपीयू भी मौजूद है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा f/ 1.8 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें:

Tata Sky ने मल्टीपल टीवी कनेक्शन लेने वाले यूजर्स को दी राहत, जारी किए नए प्राइस लिस्ट

बदलने वाला है WhatsApp का सर्च फीचर, फोटो-वीडियो ढूंढ़ने में अब नहीं होगी कोई परेशानी

Xiaomi का गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark भारत में जल्द होगा लॉन्च 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।