Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Redmi K30 Pro होगा दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स हुए लीक

    By Renu YadavEdited By:
    Updated: Sat, 21 Mar 2020 12:48 PM (IST)

    Redmi K30 Pro 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कई फीचर्स की जानकारी लीक हो चुकी है वहीं अब इसकी कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है (फोटो साभार Weibo)

    Redmi K30 Pro होगा दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स हुए लीक

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi जल्द ही बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi K30 Pro 5G लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। पिछले दिनों ही सामने आई एक रिपोर्ट में इसकी के साथ ही कुछ फीचर्स की जानकारी लीक हुई थी। जिसमें इसका व्हाइट कलर वेरिएंट दिखाया गया था। वहीं अब फोन के लॉन्च से कुछ दिन पहले इसकी कीमत से जुड़ा खुलासा किया गया है। जिसके बाद यह कह सकते हैं कि Redmi K30 Pro दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gizmochina की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है​ कि Redmi K30 Pro 5G की कीमत CNY 3,299 यानि लगभग 33,000 रुपये होगी। कंपनी ने यह जानकारी एक चीनी रिटेलर के आधिकारिक स्टोर पर हुई लिस्टिंग के आधार पर दी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर ये स्मार्टफोन इसी कीमत के साथ लॉन्च होता है तो अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा। 

    Redmi K30 Pro 5G चीन में 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन को Snapdragon 865 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। वैसे कंपनी भी इसके कुछ फीचर्स का खुलासा कर चुकी है जिसके मुताबिक इस स्मार्टफोन में 64MP का Sony IMX686 सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में एक टेलिफोटो लेंस भी उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ड्यूल OIS तकनीक का उपयोग किया जाएगा। 

    अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें HDR 10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही पॉप-अप सेल्फी कैमरे की भी सुविधा उपलब्ध होगी। लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। यह फोन ग्रे, ब्लू, पर्पल और व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसमें 120Hz रिफ्रेश ​रेट दिया जा सकता है।