Move to Jagran APP

Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro की लॉन्च डेट हुई लीक, पढ़ें डिटेल्स

Redmi K20 और Redmi K20 Pro जुलाई 15 या उसके आस-पास लॉन्च हो सकते हैं।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 06:58 PM (IST)
Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro की लॉन्च डेट हुई लीक, पढ़ें डिटेल्स
Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro की लॉन्च डेट हुई लीक, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने तो अब तक अपने Redmi K20 और Redmi K20 Pro के लॉन्च की डेट रिवील नहीं की है, लेकिन लीक्स में यह अंदाजा जरूर लगा लिया गया है की ये फोन्स कब लॉन्च हो सकते हैं। टिपस्टर ईशान अग्रवाल की लीक के अनुसार, Redmi K20 और Redmi K20 Pro जुलाई 15 या उसके आस-पास लॉन्च हो सकते हैं। अभी तक की लीक्स के अनुसार, Redmi K20 सीरीज जुलाई के तीसरे हफ्ते में लॉन्च की जा सकती है।

loksabha election banner

हमें उम्मीद है की Xiaomi इन फोन्स की लॉन्च डेट आने वाले कुछ दिनों में रिवील कर सकता है। Redmi K20 सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी भारत में Redmi 7A लॉन्च कर रही है। कंपनी ने यह घोषणा भी की है की Redmi 7A के भारत के मॉडल को अपग्रेड किया जाएगा।

Redmi 7A में 5.4 इंच IPS LCD डिस्प्ले HD+ रिजोल्यूशन के साथ आ सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट के साथ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया जाएगा। कैमरा की बात करें, तो Redmi 7A में फ्रंट और बैक में सिंगल सेंसर मौजूद होगा। इसके रियर पैनल पर 13MP कैमरा सेंसर के साथ फ्रंट में 5MP कैमरा दिया जाएगा। फोन एंड्रॉइड 9 Pie पर आधारित MIUI 10 पर काम करता है। फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ 10W चार्जर होगा।

भारत में Redmi K20 को Rs 18,000 और Rs 20,000 के बीच में पेश किया जा सकता है। Redmi K20 इसी महीने लॉन्च होने वाले Realme X को टक्कर देगा। Realme के सीईओ माधव सेठ ने हिंट दी थी की Realme X Rs 18000 के करीब कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी तुलना में Redmi K20 Pro थोड़ा महंगा जरूर होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फोन में फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर दिया जाएगा।

Redmi K20 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा, जो फ्लैगशिप फोन्स जैसे की- OnePlus 7 Pro, Samsung Galaxy S10 सीरीज आदि में उपलब्ध है। Redmi K20 Pro भारत में स्नैपड्रैगन 855 के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। इसकी कीमत लगभग Rs 25000 हो सकती है।

Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Redmi Y3 को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

Vodafone ने Rs 129 के प्रीपेड प्लान में किया बदलाव, Airtel और Jio के सस्ते प्लान्स को देगा टक्कर

Jio GigaFiber के लॉन्च से पहले BSNL ने Bharat Fiber ब्रॉडबैंड प्लान में किए बदलाव

Samsung Galaxy Note 10 अगस्त 7 को होगा लॉन्च, जानें इससे जुडी जरुरी डिटेल्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.